खेल

IND vs BAN: रिकॉर्डतोड़ ईशान किशन…तीसरे ODI में बने 21 रिकॉर्ड्स, देखें पूरी लिस्ट

Ishan Kishan double ton: वैसे तो बंगलादेश के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज हार गई है. इस टीम की खूब आलोचना भी हो रही है और आगे भी होगी. हालांकि इस टीम ने अंतिम वनडे में बंगलादेश को सबक सिखाया है और ये बात साबित की आज bi is टीम में दम है, हां मगर थोड़ा वक्त जरूर खराब है. अगर हम इस टीम की हारने पर आलोचना कर सकते हैं तो जीतने पर तारीफ भी करना होगा क्योंकि ये जीत है ही खास.

ईशान का डबल टन, कोहली का शतक

ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली के शतक के दम पर टीम इंडिया ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 227 रन से हरा दिया. 3 मैचों की सीरीज तो 2-1 से बांग्लादेश के नाम रही. लेकिन, तीसरे मैच में टीम इंडिया ने नए रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने की झड़ी लगा दी.

टीम इंडिया vs बांग्लादेश; मैच के दौरान बने ये बड़े रिकॉर्ड्स –

ईशान किशन ने अपना पहला ही शतक के साथ डबल सेंचुरी लगाई.

फास्टेस्ट 150- ईशान ने 103 बॉल में 150 रन पूरे किए. वह सबसे कम गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचे.

विराट की 1214 दिनों बाद सेंचुरी

तीनों फॉर्मेट मिलाकर विराट कोहली की 72 इंटरनेशनल सेंचुरी हो गई हैं. बता दें, विराट ने पोंटिंग (72 सेंचुरी) को पीछे किया.

बांग्लादेश के खिलाफ पहला दोहरा शतक

ईशान किशन ने 126 बॉल में डबल सेंचुरी पूरी की. इसके साथ ही उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड बनाया.

सबसे युवा डबल सेंचुरियन बने ईशान किशन

बता दें, टीम इंडिया के लिए ईशान चौथे दोहरा शतकवीर हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है.

​​​​​बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार 400 पार

वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत

बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप

8 साल बाद भारत 400 पार

बांग्लादेश के खिलाफ 409 रन के साथ टीम इंडिया ने 6ठी बार वनडे में 400 रन का आंकड़ा पार किया.

भारत के लिए वनडे की सबसे बड़ी पारी

रोहित शर्मा- 264
वीरेंद्र सहवाग- 219
ईशान किशन- 210
रोहित शर्मा- 209
रोहित शर्मा- 208*
सचिन तेंदुलकर- 200*

मौके पर ईशान ने लगाया चौका

गौरतलब है कि टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से वो बाहर है. उनकी जगह धवन के साथ ईशान किशन को बांग्लादेश दौरे पर तीसरे वनडे में मौका मिला. इस मौके का इस युवा खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया. खास बात ये रही कि पिछले 2 मैचों में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाली बांग्लादेशी गेंदबाजों को ईशान ने सबक भी सिखाया. भारत के इस युवा बल्लेबाज ने स्टेडियम के हर कोने में गेंद को पहुंचाया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

12 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

14 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

27 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

41 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

55 minutes ago