देश

नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के समर कैंप में बच्चों ने Let us Meet Tom And Jerry कार्यक्रम में की जमकर मस्ती

NBT India Summer Camp: नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया के समर कैंप में सोमवार को (28 मई) को बच्चों ने अपने पसंदीदा कार्टून करेक्टर टॉम एंड जैरी के साथ खूब मस्ती की. ‘लैट अस मीट टॉम एंड जैरी’ कार्यक्रम को कार्टून नेटवर्क के सहयोग से राष्ट्रीय बाल साहित्य केंद्र (एनसीसीएल) ने आयोजित किया था. मुंबई से आई टॉम एंड जैरी की टीम ने बच्चों के साथ डांस किया और अपने अभिनय से उन्हें खूब गुदगुदाया. इस दौरान बच्चों के पास टॉम एंड जैरी के साथ सेल्फी लेने का भी अवसर था.

3 जून तक चलेगा समर कैंप

3 जून तक चलने वाले एनबीटी, इंडिया के समर कैंप में बड़े—बड़े कलाकार, कार्टूनिस्ट, कथावाचक और लेखक भाग ले रहे हैं. बच्चों के पास खेल—खेल में उनसे नया हुनर सीखने, अपनी प्रतिभा को मंच पर लाने और स्कूली किताबों के अतिरिक्त कथा—कहानियों का मनोरंजक ढंग से आनंद लेने का अवसर भी है. गरमी की छुट्टियों में एनबीटी, इंडिया के इस समर कैंप को अभिभावकों द्वारा खूब सराहना मिल रही है.

ये है पूरा शेड्यूल

28 मई को यहां बच्चों के लिए खिलौने बनाने की कार्यशाला, डीआईवाई डेकोर और 9 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए एक टैलेंट शो का आयोजन किया गया. 29 मई को योग प्रशिक्षक सुबोध शर्मा बच्चों को योग सिखाएंगे और नेहरू तारामंडल की ओर से प्रेरणा चंद्रा एस्ट्रोनॉमी की रोमांचक दुनिया से बच्चों का रूबरू कराएंगी.

30 मई को बाल साहित्यकार सुतापा बसु बच्चों को कहानी लिखना सिखाएंगी, कठपुतली कलाकार सीमा वाही बच्चों को कठपुतलियों द्वारा रोचक कहानी सुनाएंगी और कठपुतली बनाना सिखाएँगी. साथ ही बच्चे खेल—खेल में शरीर विज्ञान और मशहूर कैलिग्राफर इंकू कुमार से कैलिग्राफी के बारे में भी जानेंगे.

यह भी पढ़ें- “रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग आपकी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करेंगे”, सीएम योगी बोले- दिल्ली के सिंहासन पर वही बैठेगा जो…

31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चे क्विज में भाग ले सकते हैं और डाकरूम की ओर से आयोजित सत्र में बच्चे ओरिगामी शीट से तरह—तरह चीजें बनाना सीखेंगे. 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस पर बच्चों के लिए क्विज का आयोजन होगा और वे गणितज्ञ विवेक कुमार से वैदिक गणित के ट्रिक्स भी जानेंगे.

2 जून को राजस्थानी कलाकार समर कैंप में कठपुतलियों का प्रदर्शन करेंगे और समर कैंप आखिरी दिन बच्चों के पास प्रधानमंत्री युवा मेंटरशिप कार्यक्रम के तहत चयनित युवा लेखकों से मिलने का अवसर होगा और खेल—खेल में मानचित्र के गूढ़ रहस्यों के बारे में भी वे जानेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

11 minutes ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

27 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

1 hour ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

1 hour ago