सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता.
Sunita Kejriwal Press Conference: दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा संदेश पढ़कर सुनाया. सुनीता ने केजरीवाल का मैसेज पढ़ते हुए कहा मेरे प्यारे देशवासियों मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है. मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा. मेरे जीवन का एक-एक पल देश को समर्पित है. इस धरती पर मेरा जन्म संघर्ष के लिए ही हुआ है. ऐसे में यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती. पिछले जन्म में मैंने जरूर कुछ पुण्य के काम किए होंगे इसलिए मेरा भारत जैसे महान देश में जन्म हुआ. देश के अंदर और बाहर ढेरों ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को कमजोर बना रही हैं.
सुनीता ने आगे कहा कि हमें सचेत रहकर इन शक्तियों को पहचानना है और हराना है. भारत में ही कई ताकतें हैं जो इसे आगे बढ़ाना चाहती हैं. हमें इन ताकतों के साथ जुड़कर इन्हें और अधिक मजबूत बनाना है. सुनीता ने सीएम का मैसेज पढ़ते हुए कहा कि दिल्ली की मेरी मां-बहने सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया पता नहीं अब 1000 रुपए मिलेगा या नहीं. देश में कहीं ऐसी सलाखे नहीं हैं जो आपके बेटे और भाई को अंदर बंद कर सकें. मैं जल्द बाहर आऊंगा और आपसे किए वादे पूरा करूंगा. एक विनती है मंदिर जाकर भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना.
सीएम ने अपने मैसेज में कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि भाजपा वालों से नफरत मत करना. भाजपा वाले हमारे भाई-बहन हैं, मैं जल्द ही जेल से बाहर आऊंगा.
ये भी पढ़ेंः सरस्वती का मंदिर या कमाल मौला की मस्जिद, धार की विवादित भोजशाला परिसर में ASI का सर्वे दूसरे दिन भी जारी
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…