अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक ऐसी अजीबोगरीब और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां एक महिला अपनी पसंदीदा बास्केटबॉल टीम ‘न्यूयॉर्क निक्स’ की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रही थी. वह खुशी से चीख-चिल्ला रही थी, लेकिन पड़ोसियों ने समझा कि कोई बड़ी वारदात हो गई है. उन्होंने पुलिस बुला ली और फिर जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल दहला दिया है. पुलिस ने महिला के पालतू कुत्ते को गोली मार दी.
यह अजीब मामला 13 जून का है. मैरी मार्सिले नाम की महिला अपने अपार्टमेंट में अपनी टीम की 53 साल बाद हुई बंपर जीत का जश्न मना रही थी. वह लगातार ‘ओह माय गॉड’ चिल्ला रही थी. पड़ोस की एक महिला ने घबराकर 911 (पुलिस हेल्पलाइन) पर कॉल कर दिया और कहा, ‘मेरी पड़ोसन 20 मिनट से चीख रही है, शायद कोई बड़ी अनहोनी हुई है, प्लीज आकर चेक कीजिए.’
सूचना मिलते ही दो अमेरिकी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. जब मैरी ने दरवाजा खोला, तो वह अपनी टीम की जर्सी पहने अपने 2 साल के पालतू कुत्ते ‘जेमसन’ के साथ खुशियां मना रही थी. अनजान लोगों को देखकर कुत्ता भौंकने लगा.
पुलिस ने हाल ही में इस घटना का बॉडीकैम वीडियो जारी किया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसवाले कुत्ते को देखकर डर जाते हैं. मैरी तुरंत माफी मांगती है और अपने प्यारे कुत्ते को पकड़कर दरवाजा बंद करने की कोशिश करती है.
लेकिन तभी एक पुलिसवाला अपशब्द कहते हुए चिल्लाता है, ‘भाई, मैं इस कुत्ते से खुद को कटवाने नहीं वाला.’ दूसरा पुलिसवाला कहता है, ‘यह तो बहुत भारी-भरकम कुत्ता है!’ और इसी घबराहट और डर के मारे पुलिसकर्मी ने ट्रिगर दबा दिया. बेकसूर कुत्ता, जो सिर्फ अपनी मालकिन की खुशी में शामिल था, मौके पर ही ढेर हो गया. इस अजब-गजब लेकिन खौफनाक घटना के बाद से अमेरिका में पुलिसिया कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: इंसान या कोई दैवीय शक्ति! आखिर क्या है समस्तीपुर के काली मंदिर की कहानी, जो एक रात में ही हो गई तैयार?
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…