देश

सुप्रीम कोर्ट राज्यपालों को आपराधिक मामलों से छूट देने वाले संवैधानिक प्रावधान की जांच करने पर सहमत

Supreme Court on West Bengal Governor: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आर्टिकल 361 के तहत राज्यपाल को उनके कार्यकाल के दौरान आपराधिक कार्यवाही से मिली छूट की समीक्षा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत हो गया है.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल को इस मामले में सहयोग करने को कहा है. महिला ने अपनी याचिका में पश्चिम बंगाल पुलिस से जांच के आदेश देने की मांग की है.

साथ ही कोर्ट से आग्रह किया है कि वो आर्टिकल 361 के तहत राज्यपाल को आपराधिक कार्यवाही से छूट को लेकर दिशानिर्देश तय करें. कोर्ट ये स्पष्ट करें कि क्या यौन उत्पीड़न के मामले में ऐसी छूट दी जा सकती है, इसको लेकर साफ दिशानिर्देश होने चाहिए ताकि ऐसे पीड़ितों के साथ नाइंसाफी न हो.

छूट को चुनौती दी

महिला ने संविधान के अनुच्छेद 361के तहत राज्यपाल को आपराधिक मामलों में दी गई छूट को चुनौती दी है. याचिका में सवाल किया गया है कि राज्यपाल को दी गई संवैधानिक छूट उनके जीवन के मौलिक अधिकार पर कैसे रोक लग सकती है.

बता दें कि बोस ने जांच के लिए आई राज्य पुलिस को सहयोग देने से साफ इंकार कर दिया है. राज्यपाल के अपने खिलाफ जांच को गैर कानूनी के साथ-साथ संविधान के खिलाफ बताया है. हालांकि कानून के जानकार की माने तो यौन शोषण हो या कोई अन्य आरोपी इसकी तुरंत जांच होनी चाहिए, लेकिन राज्यपाल के खिलाफ न तो कोई मुकदमा चल सकता है और ना ही सजा हो सकती है. हालांकि आर्टिकल 361 में प्रावधान है कि बेहद जरूरी होने पर ही राज्य प्रमुख का बयान लिया जा सकता है, लेकिन इसका ध्यान रखना जरूरी है कि राज्यपाल के गरिमा को ठेस ना पहुचे.

बता दें कि राजभवन में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बोस ने राजभवन में दो बार उसके साथ छेड़छाड़ की है. जिसके बाद राज्यपाल के तरफ से कहा गया कि चुनावी माहौल में राजनैतिक फायदा उठाने के लिए यह आरोप लगाया गया है. लिहाजा ममता बनर्जी और उनकी पुलिस को कोई सहयोग नही करेंगे. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

17 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

24 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

40 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

50 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

60 minutes ago