दुनिया

Microsoft Server Outage: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से दुनिया भर में एयरलाइंस, बैंकिंग और स्टॉक एक्सचेंज सेवाएं प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सर्वर डाउन होने के कारण पूरी दुनिया में विमानों की उड़ान से लेकर सुपरमार्केट, बैंकिंग सेवाएं, मीडिया संस्थानों का प्रसारण और स्टॉक एक्सचेंज आदि तक प्रभावित हुई हैं. अगर इस स्थिति में जल्द सुधार नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर समस्याएं पैदा होने का खतरा है.

भारत में लगभग सभी एयरलाइन कंपनियां – विस्तारा, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर – तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं जो बुकिंग, चेक-इन और उड़ान अपडेट को प्रभावित कर रहे हैं. एयरलाइंस अब यात्रियों को मैन्युअल रूप से चेक इन करा रही हैं.

स्पाइसजेट ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम वर्तमान में उड़ान में हुई बाधाओं पर अपडेट देने में तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं. हमारी टीम इस समस्या को हल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है. आपको हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद है और समस्या के हल होने के बाद हम आपको अपडेट करेंगे. आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद.’

अकासा एयर ने कहा कि उनकी कुछ ऑनलाइन सेवाएं वर्तमान में उपलब्ध नहीं हैं. कंपनी ने एक्स पर कहा, ‘हमारे सर्विस प्रोवाइडर के साथ बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं के कारण, बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग प्रबंधन सेवाओं सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी. वर्तमान में हम हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं और इसलिए तत्काल यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन करने के लिए हवाई अड्डे पर जल्दी पहुंचें.’

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से कहा गया है, ‘वैश्विक आईटी समस्या के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं. हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अपडेटेड जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड पर हेल्प डेस्क से संपर्क में रहें. हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है.’

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी सिस्टम डाउन है, हालांकि अभी तक देरी से चलने वाली उड़ानों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है.

ऑस्ट्रेलिया प्रभावित देशों में शामिल

सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, इस आउटरेज की वजह से एबीसी न्यूज 24 पर असर पड़ा है, जो न्यूज पैकेज चलाने में संघर्ष कर रहा है. इसके बाद वूलवर्थ सुपरमार्केट में भी इस संकट की वजह से चेकआउट सिस्टम क्रैश हो गया. कई ग्राहकों ने यह भी शिकायत की कि उनके कार्ड काम नहीं कर रहे हैं. पुलिस सिस्टम भी डाउन हो गया.

लंदन स्टॉक एक्सचेंज

रिपोर्ट के अनुसार, लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर भी इस व्यवधान का असर पड़ा है. अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने कहा है कि डेल्टा, यूनाइटेड और अमेरिकन एयरलाइंस सहित कई प्रमुख अमेरिकी एयरलाइनों की सभी उड़ानें शुक्रवार सुबह संचार संबंधी समस्या के कारण रोक दी गईं. अमेरिका के कई राज्यों में 911 इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज का प्रसारण बंद कर दिया गया है.

यूरोप के मामले में एम्स्टर्डम में तकनीकी समस्याओं के कारण चेक-इन में देरी हो रही है. जर्मनी के बर्लिन ब्रैंडेनबर्ग हवाई अड्डे पर ‘तकनीकी समस्या’ के कारण उड़ान संचालन रद्द करना पड़ा. एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि वह यह नहीं बता सकती कि उड़ानों की आवाजाही कब शुरू होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

16 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

54 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago