देश

Supreme Court CJI Angry: ‘अपनी आवाज नीचे करो वरना’, जब कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान तमतमाए CJI चंद्रचूड़

Supreme Court CJI Angry: सुप्रीम कोर्ट से हमेशा ही आम तौर दो पक्षों में बहस होने और उन्हें आराम से शांत कराने को लेकर जजों की खबरें आती रहती हैं. इसके विपरीत आप सोचिए कि कोर्ट रूम में अचानक जज ही नाराज हो जाएं, तो क्या होगा. कुछ ऐसा ही इस बार सुप्रीम कोर्ट में हुआ है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ एक सुनावाई के दौरान इतना ज्यादा गुस्सा गए कि उन्होंने अधिवक्ता को अपनी आवाज धीमे करने तक को कह दिया. सीजेआई ने वकील साहब के लहजे पर आपत्ति लगाते हुए उन्हें जमकर फटकारा है, लेकिन आखिर ये मामला क्या था, चलिए यह भी जान लेते हैं.

एक रिपोर्ट बताती है कि सुप्रीम कोर्ट में जारी एक सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ अधिवक्ता की बहस से परेशान हो गए और फिर उन्होंने वकील को टोकते हुए सम्मानजनक बात करने को कहा. सीजेआई ने कहा, “एक सेकंड, अपनी आवाज धीमी करें. आप भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली अदालत के समक्ष बहस कर रहे हैं. अपनी आवाज कम करें, अन्यथा मैं आपको अदालत से बाहर करवा दूंगा.”

यह भी पढ़ें-IIT- BHU Rape Case: गैंगरेप मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बारे में बड़ा खुलासा, पहले भी एक छात्रा से कर चुके हैं छेड़छाड़

वकील को दी मर्यादा में रहने की सलाह

सीजेआई चंद्रचूड़ ने गुस्से में (Supreme Court CJI Angry) वकील की सामान्य कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आप आम तौर पर कहां पेश होते हैं? क्या आप हर बार न्यायाधीशों पर इसी तरह चिल्लाते हैं? देश के मुख्य जज ने कोर्ट रूम में मर्यादा बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा है कि कृपया पहले अपनी आवाज धीमी करें. अगर आपको लगता है कि आप अपनी आवाज उठाकर हमें डरा सकते हैं, तो आप गलत हैं. ऐसा 23 वर्षों में नहीं हुआ है और मेरे करियर के आखिरी साल में ना ऐसा होगा.

यह भी पढ़ें.- UP Politics: “काले कानून पर कार मालिक कुछ नहीं कह रहे हैं, बाद में जागेंगे…”, नए हिट एंड रन कानून को लेकर टिकैत ने दिया बयान

मोबाइल पर बात करने पर भड़के

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (Supreme Court CJI Angry) द्वारा फटकार लगाने के बाद वकील ने तुरंत माफी मांगी और अधिक विनम्र तरीके से अपनी बात आगे बढ़ाई. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जस्टिस चंद्रचूड़ ने कोर्ट रूम की मर्यादा बनाए रखने को कहा है. एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने अपने अदालत कक्ष के अंदर एक वकील के मोबाइल फोन पर बात करने पर कड़ी आपत्ति जताई. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा था कि क्या यह कोई बाजार है कि आप फोन पर बात कर रहे हैं. उसका मोबाइल फोन जब्त कर लीजिए.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

5 साल में गीता तो 8 में याद किए पाणिनि के 4,000 सूत्र… बेंगलुरु के होमस्कूलर बच्चे का अद्भुत कारनामा

GeetaVardhan App: बेंगलुरु के 9 साल के वृषवर्धन शर्मा ने प्राचीन शास्त्रों और आधुनिक तकनीक…

18 minutes ago

28 दिन का चक्कर खत्म, अब 30 दिन की वैलिडिटी! TRAI के नए नियमों की जीत पर बोले राघव चड्ढा

Mobile Recharge New Rules: TRAI ने मोबाइल रिचार्ज के नियमों में बदलाव करते हुए 30…

43 minutes ago

मऊ का ‘भागीरथ’ कार्तिक सहनी: ‘बिट्टू तबाही’ की तर्ज पर…अकेले साफ कर डाली पूरी तमसा नदी

Kartik Sahni Mau: मऊ के 19 वर्षीय कार्तिक सहनी ने 22 दिनों तक लगातार मेहनत…

45 minutes ago

UN में फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान! महिला पत्रकार के तीखे सवाल पर रक्षा मंत्री ने किया ‘भद्दे इशारे’, देखें VIDEO

Pakistan Afghanistan News: संयुक्त राष्ट्र में महिला पत्रकार के तालिबान संबंधी सवाल का जवाब देने…

1 hour ago

दिल्ली में टूटा 18 साल का रिकॉर्ड…यूपी में बारिश बनी काल, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से मकान और दीवारें गिरने के चलते…

2 hours ago