देश

Cheetah Cubs: विदेश से भारत लाई गई मादा चीता ने इस नेशनल पार्क में दिया 3 शावकों को जन्म, पर्यावरण मंत्री ने शेयर किया VIDEO

Cheetah Cubs born in India: शेर, बाघ और तेंदुए के साथ ही भारत को चीता वाला देश बनाने के लिए केंद्र सरकार ने विदेश से चीते मंगवाए. बीते 34 सालों में एक दर्जन से ज्यादा चीते भारत लाए गए. कई मादा चीता यहां आने के बाद प्रेग्नेंट हुईं..जिनसे शावकों ने जन्म ​लिया.

अभी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क अच्छी खबर आई है. वहां नामीबियाई मादा चीता ‘आशा’ ने तीन शावकों को जन्म दिया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन शावकों का वीडियो शेयर किया है. यहां तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि चीते के शावक कैसे हैं.

मार्च में भी पैदा हुए थे यहां 4 शावक

इससे पहले मार्च 2023 में कूनो में ही नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया था. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाई रही थीं. 2022 में नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बाड़े में रिलीज कराया था.

यह भी पढ़िए: Kuno National Park: कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने दिया चार शावकों को जन्म

कूनो नेशनल पार्क में 20 चीतों की क्षमता

चीता प्रोजेक्ट के चीफ एसपी यादव के मुताबिक, कूनो नेशनल पार्क में 20 चीतों को रखने की क्षमता है. सितंबर 2023 में वहां एक शावक सहित कुल 15 चीते गिने गए थे. उन्होंने कहा कि जब देश में चीतों की अगली खेप आएगी तो इनमें से कइयों को कहीं और पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हम दो ऐसे स्थान तैयार कर रहे हैं, जिनमें से एक गांधी सागर अभयारण्य और दूसरा नौरादेही है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

17 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

38 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago