SC On Jagjit Singh Dallewal
सुप्रीम कोर्ट ने एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि डल्लेवाल की हालत ठीक नहीं होने की सूचना मिल रही है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच मामले में सुनवाई कर रही हैं. कोर्ट ने राज्य सरकार से पिछले 15 दिन का मेडिकल रिपोर्ट देने को कहा है. कोर्ट 22 जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.
मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने किसानों के साथ बैठक की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह सभी रिपोर्ट्स को एम्स को भेजेगा ताकि राज्य के दावे की पुष्टि की जा सके. कोर्ट ने एम्स के डायरेक्टर से कहा कि इस संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श करें. पंजाब सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा नहीं है. प्लेटलेट्स बेहतर हुई हैं. सुप्रीम कोर्ट किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य से संबंधित मामले में ऑर्डर पास कर रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम मुख्य सचिव, पंजाब को निर्देश देते हैं कि वो डल्लेवाल के स्वास्थ्य संबंधी हरेक रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करें. कोर्ट 22 जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. सिब्बल ने कोर्ट को यह भी बताया कि डल्लेवाल के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. अब, उनके पास 10 मीटर दूर चिकित्सा सुविधा है. जिसपर सूर्यकांत ने कहा कि आप कह रहे हैं कि उसके पैरामीटर में सुधार हो रहा है? आप कह रहे हैं कि डॉक्टर वहां है.
सिब्बल ने कहा कि डल्लेवाल ने हमें ब्लड टेस्ट करने की अनुमति दी है. पिछली सुनवाई में पंजाब सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया था कि प्रदर्शनकारी किसानों और सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पॉवर कमेटी से मुलाकात करने के लिए तैयार हो गया है. ऐसे में उम्मीद है कि आंदोलनकारी किसान मान जाएंगे. सिब्बल ने कहा था कि हम उन्हें मनाने में कामयाब हो गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…