Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Supreme Court ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर जताई चिंता, 22 जनवरी को अगली सुनवाई

SC On Jagjit Singh Dallewal: सुप्रीम कोर्ट ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार से 15 दिन का मेडिकल रिपोर्ट मांगा.

SC On Jagjit Singh Dallewal

SC On Jagjit Singh Dallewal

सुप्रीम कोर्ट ने एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि डल्लेवाल की हालत ठीक नहीं होने की सूचना मिल रही है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच मामले में सुनवाई कर रही हैं. कोर्ट ने राज्य सरकार से पिछले 15 दिन का मेडिकल रिपोर्ट देने को कहा है. कोर्ट 22 जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने किसानों के साथ बैठक की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह सभी रिपोर्ट्स को एम्स को भेजेगा ताकि राज्य के दावे की पुष्टि की जा सके. कोर्ट ने एम्स के डायरेक्टर से कहा कि इस संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श करें. पंजाब सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा नहीं है. प्लेटलेट्स बेहतर हुई हैं. सुप्रीम कोर्ट किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य से संबंधित मामले में ऑर्डर पास कर रहा है.

डल्लेवाल के स्वास्थ्य में सुधार-कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम मुख्य सचिव, पंजाब को निर्देश देते हैं कि वो डल्लेवाल के स्वास्थ्य संबंधी हरेक रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करें. कोर्ट 22 जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. सिब्बल ने कोर्ट को यह भी बताया कि डल्लेवाल के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. अब, उनके पास 10 मीटर दूर चिकित्सा सुविधा है. जिसपर सूर्यकांत ने कहा कि आप कह रहे हैं कि उसके पैरामीटर में सुधार हो रहा है? आप कह रहे हैं कि डॉक्टर वहां है.

सिब्बल ने कहा कि डल्लेवाल ने हमें ब्लड टेस्ट करने की अनुमति दी है. पिछली सुनवाई में पंजाब सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया था कि प्रदर्शनकारी किसानों और सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पॉवर कमेटी से मुलाकात करने के लिए तैयार हो गया है. ऐसे में उम्मीद है कि आंदोलनकारी किसान मान जाएंगे. सिब्बल ने कहा था कि हम उन्हें मनाने में कामयाब हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के SHO को लिखी चिट्ठी, बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital