देश

राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है. सुप्रीम कोर्ट ने राखी सावंत को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए उन्हें चार हफ्ते में निचली अदालत में सरेंडर करने का आदेश दिया.

बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को राखी सावंत ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ उनके अलग हो चुके पति आदिल दुर्रानी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर मामले में दायर अग्रिम जमानत याचिका को हाल ही में हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया था. आदिल दुर्रानी ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राखी ने मीडिया चैनलों पर उनके निजी और यौन रूप से स्पष्ट वीडियो प्रसारित किए थे.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ​क्या कहा था

अग्रिम जमानत को खारिज करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा था कि अभिनेत्री द्वारा कथित रूप से ‘प्रसारित’ सामग्री न केवल ‘अश्लील है बल्कि पूरी तरह यौन सामग्री’ है. तथ्यों, आरोपों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों पर विचार करने के बाद अदालत इस राय पर पहुंची है कि यह अग्रिम जमानत देने के लिए उपयुक्त मामला नहीं है.

मामले को लेकर राखी सावंत ने कहा

राखी सावंत ने गिरफ्तार होने से पहले अपने बचाव में कहा था कि ये एफआईआर उन्हें परेशान करने, उन पर दबाव डालने, झूठे एवं फर्जी मामले में उन्हें फंसाने की एकमात्र मंशा से दर्ज कराई गई है. राखी ने कहा था कि यह एफआईआर कुछ नहीं बल्कि कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है और इसमें कोई दम नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 minute ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

14 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

43 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

43 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

43 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

50 minutes ago