चुनाव

“कांग्रेस और सपा ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया” पीएम मोदी बोले- पसमांदा मुसलमानों को उनके हालात पर जीने को मजबूर कर दिया गया

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान जोरों से चल रहा है. पीएम मोदी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था, तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरी में ताला लगा दीजिए. आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिली है. अच्छे भविष्य, विकसित भारत की चाबी भी आपके ही पास है.

“कांग्रेस और सपा ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया”

कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और मुसलमानों के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं किया. जब मैं पसमांदा मुसलमानों की मुसीबत की चर्चा करता हूं, तो इनके बाल खड़े हो जाते हैं, क्योंकि ऊपर के लोगों ने मलाई खाई और पसमांदा मुसलमानों को उनके हालात पर जीने के लिए मजबूर कर दिया गया. तीन तलाक से पीड़ित कितनी ही बेटियों का जीवन तबाह हो गया था. अब मोदी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर उनका जीवन सुरक्षित किया है. आज न सिर्फ भारत का हज कोटा बढ़ा है बल्कि वीजा नियमों को भी आसान बनाया गया है. सरकार ने महिलाओं को बिना महरम हज जाने की अनुमति भी दी है.”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि “अब देश को गरीबी से पूरी तरह मुक्त करने, देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराने का, देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया है. देश से बड़ा कुछ नहीं होता. देश का इतना महत्वपूर्ण चुनाव चल रहा है, हमें सारे काम छोड़कर वोट करना चाहिए. सुबह-सुबह धूप निकलने से पहले, जलपान से पहले आपको मतदान करना चाहिए.”

अब इन सब पर फुल स्टॉप लग गया है- PM

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि “पहले आर्टिकल 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी शान से जीते थे और हमारे फौजियों पर पत्थर चलाते थे. अब इन सब पर फुल स्टॉप लग गया है.”

अपराध सपा का ट्रेडमार्क था

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “पहले दंगे, हत्या, गैंगवार, फिरौती आदि तो सपा सरकार का ट्रेडमार्क ही था, यही उनकी पहचान थी और उनकी राजनीति भी इसी से चलती थी. लेकिन अब योगी जी की सरकार में अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वो नागरिकों का अमन-चैन बिगाड़ें.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मणिपुर के इन 11 मतदान केंद्रों पर आज फिर से डाले जा रहे हैं वोट, गोलीबारी मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

4 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

13 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

40 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

41 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

50 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

52 minutes ago