देश

यूपी समेत इन तीन राज्यों में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

Supreme Court on Bulldozer Action: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में हाल ही में हुए बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. यह याचिका नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमेन की ओर से दायर की गई थी. दायर याचिका में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के अधिकारियों द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई पर लगी अंतरिम रोक के बावजूद बुलडोजर की कार्रवाई करने पर अवमानना का आरोप लगाया गया था.

जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि वह बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने के अपने अंतरिम आदेश के उल्लंघन के खिलाफ सिर्फ पीड़ित पक्ष को ही सुनेगा. कोर्ट ने कहा कि किसी तीसरे पक्ष की ओर से दायर याचिका पर विचार नहीं किया जाएगा.

अदालत ने कहा- ‘हम पेंडोरा बॉक्स नहीं खोलना चाहते’

अदालत ने कहा कि हम पेंडोरा बॉक्स नहीं खोलना चाहते. ऐसे में तीसरे पक्ष, जिसका कोई लेना देना नहीं है, उनकी ओर से तमाम याचिकाएं दायर होगी. कोर्ट ने कहा कि अगर कोई पीड़ित पक्ष अवमानना की मांग को लेकर आएगा तो हम उसकी ओर से दायर याचिका पर जरूर गौर करेंगे. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील निजाम पाशा ने कहा कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद तोड़फोड़ की गई. इस तरह की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं हो सकता. याचिकाकर्ता की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराजन ने कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण था. वह एक तीसरा पक्ष है, समाचार रिपोर्ट के आधार पर यह याचिका दायर की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने 17 सितंबर को बुलडोजर की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा रखा है. कोर्ट ने अपने आदेश में यह साफ कर दिया था कि सार्वजनिक अतिक्रमण पर ही सिर्फ बुलडोजर की कार्रवाई होगी. उत्तर प्रदेश सहित कई लोगों के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया था.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

42 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago