देश

नियुक्ति से जुड़े मामले में सही तथ्यों को पेश न करने पर SC ने जताई नाराजगी, याचिकाकर्ता को दिए ये निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति से जुड़े एक मामले में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अपील पर सुनवाई के दौरान सही तथ्य नहीं बताए जाने पर कड़ी फटकार लगाई है. जस्टिस अभय एस ओका की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि निर्देश लेकर स्पष्ट जानकारी दें.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस अभय एस ओका ने पूछा कि क्या हाईकोर्ट के आदेश के बाद नियुक्ति हुई है? जिसपर याचिकाकर्ता के वकील ने जवाब में कहा नहीं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या आपने हाईकोर्ट द्वारा पारित अवमानना आदेश नहीं देखा. यह एसएलपी में नहीं था, हमने इसे कल हाईकोर्ट की वेबसाइट से डाउनलोड किया.

यह भी पढ़ें- पूर्व सपा MLA उदयभान सिंह की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ी, SC ने यूपी सरकार को नोटिस जारी मांगा जवाब

वकील ने कहा कि मुझे उस आदेश की जानकारी नहीं है. जिसपर जस्टिस अभय एस ओका ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में समस्या यह है कि इस मामले की तरह हमें कभी भी सही तथ्य नहीं बताए जाते. हमने हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाकर अवमानना याचिका में पारित आदेश को खुद डाउनलोड किया है. अपील में हमारे सामने कुछ भी प्रस्तुत नहीं किया गया है. हम इसे पास ओवर कर रहे हैं. कृपया अपने मुव्वकिल से निर्देश लें.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सोशल मीडिया पर ‘स्टॉक जमा करो’ की चेतावनी से मचा हड़कंप, क्या दुनिया किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रही है?

सोशल मीडिया पर 20 से 33 देशों द्वारा नागरिकों को खाने-पीने का सामान, पानी और…

7 minutes ago

‘हवाई यात्रा मत कीजिए, आगे बढ़िए…’, सुप्रीम कोर्ट ने किराए में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम लगाने की मांग वाली जनहित…

25 minutes ago

भारी पड़ेगा..! मीडिया पर क्यों भड़के अमिताभ बच्चन? आगबबूला हुए बिग बी

Amitabh Bachchan on Media: 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' प्रार्थना को विरोधियों के…

29 minutes ago

उंगली से छूते ही क्यों थरथराता है शिव का त्रिशूल? जानें गोपीनाथ मंदिर का रहस्य

Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…

53 minutes ago

गृहमंत्री अमित शाह ने चारमीनार के पास भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा, हैदराबाद में भाजपा की महा पदयात्रा का करेंगे नेतृत्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…

1 hour ago

कैसे हटेंगे पीएम मोदी? रामदास आठवले ने राहुल गांधी को बताई ट्रिक

Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…

1 hour ago