देश

आयुष्मान भारत योजना में आयुर्वेद, योग और नैचुरोपैथी को शामिल करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में आयुर्वेद, योग और नैचुरोपैथी को शामिल करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

कोर्ट तीन हफ्ते बाद याचिका पर करेगा सुनवाई. सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कोर्ट का सहायता करने को कहा है. यह याचिका बीजेपी नेता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दायर की गई है.

याचिका के अनुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत मुख्य रूप से एलोपैथिक अस्पतालों और औषधालयों तक ही सीमित है. जबकि भारत आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्ध, यूनानी, होम्योपैथी सहित विभिन्न स्वदेशी चिकित्सा प्रणालियों के दावा करता है. यह चिकित्सा प्रणालियां भारत की समृद्ध परंपराओं में निहित है. वर्तमान समय में स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को संभालने के लिए यह अत्यधिक प्रभावी है.

याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय की माने तो विदेशी शासकों और औपनिवेशिक मानसिकता वाले व्यक्तियों द्वारा बनाई गई विभिन्न नीतियों के कारण हमारी सांस्कृतिक, बैद्धिक और वैज्ञानिक विरासत व्यवस्थित रूप से नष्ट हो गई है. आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 2018 में हुई थी. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े और गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

याचिका में कहा गया था कि आयुष्मान भारत योजना को दो हिस्से में बांटा गया है. पहला हिस्सा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और दूसरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर है. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक परिवार को पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती है. इसके लक्ष्य देश भर में 12 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों को लाभान्वित करना है, जिसमें मध्यम और निचला वर्ग की देखभाल दोनों शामिल हैं.

याचिका में कहा गया है कि स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र और पीएम-जेएवाई के तहत प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी है. संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के अनुरूप नहीं है.

– भारत एक्‍सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

8 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

13 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

16 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

16 minutes ago

Unipolar vs Bipolar Depression: डिप्रेशन के दोनों प्रकार में क्या अंतर? जानें लक्षण और पहचान का तरीका

Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…

17 minutes ago

महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाने और कैब-ऑटो चालकों के सत्यापन के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…

26 minutes ago