कार्तिक पूर्णिमा 2024.
Kartik Purnima 2024 Lucky Zodiac: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है. वैसे भी कार्तिक मास में सूर्य देव, तुलसी और भगवान विष्णु की उपासना से विशेष लाभ मिलता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और उसके बाद दान का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की कार्तिक पूर्णिमा मेष समेत तीन राशियों के लिए बहुत खास है. आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं.
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस साल की कार्तिक पूर्णिमा अत्यंत शुभ मानी जा रही है. इस दिन से अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है. कार्तिक पूर्णिमा के बाद से आपके कार्यों में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होनें लगेंगी. तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी. घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा. कोई बड़ा कार्य सफल होगा. व्यापार में धन कमाने के कई योग बनेंगे.
इस राशि से संबंधित जातकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा शारदार रहेगी. इस दिन से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगेंगे. कारोबार में धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. ग्रहों की बदलती चाल का जीवन पर खास सकारात्मक असर होगा. जो कार्य लंबे से अटके हुए थे वे अब पूर्ण होंगे. धन की स्थिति अच्छी होगी.
इस साल की कार्तिक पूर्णिमा कुंभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के बाद से शुभ समय की शुरुआत होगी. अटके हुए काम पूरे होंगे. व्यापार करने वालों को निवेश से लाभ होगा. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी. कारोबार में बरकत होगी. घर-परिवार खुशहाल रहेगा.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है. इसके अलावा इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा का भी विशेष महत्व है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का संहार किया था. यही वजह है कि इस तिथि को त्रिपुरा तिथि भी कहते हैं.
पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 58 मिनट से लेकर 5 बजकर 51 मिनट तक है. वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय शाम 4 बजकर 51 मिनट है.
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…