दशहरे के बाद होगी आर्टिकल 370 पर सुनवाई
नई दिल्ली– जम्मू-कश्मीर में 3 साल पहले खत्म किए गए आर्टिकल 370 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिकाओं में सुनवाई होने जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि दशहरे की छुट्टी के बाद वह इस मामले पर सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यू.यू ललित ने कहा कि याचिकाओं को गर्मी की छुट्टी के बाद ही सूचीबद्ध किया जाना था, लेकिन उन्हे सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया था. अब इस मामले पर आगामी दशहरे त्योहार की छुट्टियों के बाद सुनवाई की जाएगी. इस मामले में मुख्य न्यायाधीश ललित की बेंच में जस्टिस इंदिरा बनर्जी और एस. रवींद्र भट्ट भी शामिल हैं. वकीलों ने कहा कि सभी याचिकाओं को सूचीबद्ध किया जाएगा.
भारतीय संविधान में आर्टिकल 370 जो जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता है. केंद्र सरकार ने साल 2019 में संसद में एक बिल लाकर संसोधन करते हुए 5 अगस्त 2019 को 370 के प्रावधानों को समाप्त कर दिया था. केंद्र ने अनुच्छेद 370 के को खत्म करके तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य की विशेष स्थिति को रद्द कर दिया था. केंद्र ने बाद में इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विभाजित कर दिया था. जिस पर जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों ने इसका काफी विरोध किया था और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी भी कर दी थी. लेकिन केंद्र सरकार ने अपने फैसले में कोई भी बदलाव नहीं किया था. जिसके बाद केंद्र सरकार के इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिकाएं डाली गई थी. जिस पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस साल अप्रैल में कहा था कि अदालत गर्मी की छुट्टी के बाद मामले को सूचीबद्ध करेगी. लेेकिन अब इस मामले की सुनवाई दशहरे की छुट्टी के बाद की जाएगी.
-आईएएनएस/ भारत
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…