PNB: आपके घर है बेटी तो पीएनबी देगा 15 लाख रुपये, जानिए पूरी प्रक्रिया

PNB Sukanya Samriddhi Yojana: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं देता हैं. पीएनबी (PNB) आपकी बेटियों के लिए एक खास योजना लेकर आया है. इस स्कीम में आपकी बेटियों को सीधे पैसे मिलेगें. इस सरकारी योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya samriddhi yojana) है. इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के लिए बड़ा फंड जमा कर सकते हैं.

क्या है ये स्कीम

Sukanya Samriddhi Yojana एक सरकारी योजना है, जिसको केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया है. अगर आप अपनी बेटी के लिए बड़ा फंड बनाने की सोच रहे हैं तो इसमें आपको लंबी अवधि के लिए निवेश करना पड़ेगा. आप निवेश करके अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो जाए. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत नहीं है.

PNB ने किया ट्वीट

PNB ने इस योजना के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है. पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में कहा है कि प्लान… प्रिपेयर और एग्जीक्यूट… आप अपनी बेटी को समय आने पर उड़ान दीजिए. आप आज ही अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते हैं.

कितना मिल रहा ब्याज?

आपको बता दें इस समय सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा लगाने वाले निवेशकों को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिल रहा है.

कैसे ओपन करा सकते हैं अकाउंट?

इस योजना में आप अपनी बेटी के लिए अकाउंट ओपन करवा सकते हैं. आप पोस्ट ऑफिस या फिर किसी भी बैंक में जाकर यह खाता खुलवा सकते है. इसके लिए आपको सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा. साथ ही बच्ची और मां-बाप का पहचान पत्र भी जमा करना होगा.

सिर्फ 250 रुपये में खुलवा सकते हैं खाता

यह खाता न्यूनतम 250 रुपए महीने में ओपन करवा सकते है. वहीं इसमें एक साल में अधिकतम डेढ़ लाख रुपए जमा किया जा सकता हैं. खाता खुलवाने के बाद 15 साल तक इसमें रकम जमा हो सकती है.

मिलेंगे 15 लाख रुपये

यदि कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी के लिए 3000 रुपये महीने का अकाउंट ओपन करवाता है तो 7.6 फीसदी ब्याज दर से वह 15 साल में करीब 9 लाख रुपये जमा करता है. वहीं, 21 साल बाद उसे करीब 15 लाख  रुपये मिलेगा. इसके अलावा इक्विटी म्यूचुअल फंड, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, मनी बैक इंश्योरेंस पॉलिसी प्लान, फिक्स्ड डिपॉजिट, गोल्ड में निवेश, सुकन्या समृद्धि योजना, यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान में भी निवेश बच्चों के भविष्य के लिए बेहतरीन बचत योजनाएं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

6 hours ago