देश

CM आतिशी और केजरीवाल को मानहानि मामले में मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार

दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आपराधिक मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत को कोर्ट ने बरकरार रखा है. जस्टिस हृषिकेश रॉय की अध्यक्षता वाली बेंच सीएम आतिशी और केजरीवाल को लेकर भी दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट में चल रही सुनवाई पर लगी रोक को 6 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने निचली अदालत की सुनवाई पर रोक लगा दिया था.

मानहानि मामले की कार्यवाही पर लगाई अंतरिम रोक

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि बिना किसी जख्म के आपराधिक मानहानि कानून की निगाह में कोई मायने नही रखता है. जबकि शिकायत में जख्म और सदमा अपूर्णीय क्षति बताया गया है. सिंघवी ने शशि थरूर के मामले का हवाला देते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि के मामले में चल रही निचली अदालत की सुनवाई पर रोक लगा दिया था, इस आधार पर उनके मामले में भी कोर्ट रोक लगाने का आदेश जारी कर सकता है. जबकि बीजेपी नेता राजीव बब्बर की ओर से पेश वकील ने कहा था कि यह मामला शशि थरूर के मामले से अलग है.

केजरीवाल और आतिशी ने कोर्ट में दी चुनौती

निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक नही लगाई जा सकती है. अग्रवाल समाज का नाम वोटिंग लिस्ट से काटने वाले बयान से जुड़े मानहानि मामले में केजरीवाल और आतिशी ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल और आतिशी को निचली अदालत ने समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था. जिसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल और आतिशी की ओर से याचिका दायर की गई थी. साथ ही मुकदमे को रद्द करने की मांग की गई थी. जिसे रद्द करने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया था और कोर्ट ने केजरीवाल, आतिशी और अन्य को ट्रायल कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया था.

कोर्ट ने समन जारी कर पेश होने का दिया था आदेश

बता दें कि दिल्ली के बीजेपी नेता राजीव बब्बर ने 2019 में केजरीवाल, आतिशी, मनोज कुमार और सुशील कुमार गुप्ता के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था. जिसपर कोर्ट ने केजरीवाल सहित अन्य को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने 28 मई को दोनों पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

केजरीवाल ने लोगों को भाजपा के खिलाफ भड़काया

राजीव बब्बर ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर केजरीवाल ने लोगों को भाजपा के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया. दिल्ली में अग्रवाल समाज के लोगों का वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के खिलाफ आपराधिक मानहानि की याचिका दायर की गई है. अग्रवाल समाज के लोगों के वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

9 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

32 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

44 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

1 hour ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

1 hour ago