देश

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट के लुक आउट नोटिस रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा

फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट नोटिस रद्द करने के बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) के फैसले को बरकरार रखा है. 2020 में सीबीआई (CBI) ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था. जिसे रिया चक्रवर्ती सहित अन्य ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. जिस पर सुनवाई के बाद फरवरी 2024 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था.

सीबीआई को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी: कोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. जिसपर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की पीठ ने सीबीआई को चेतावनी देते हुए कहा कि आप सिर्फ इसलिए इतनी ये तुच्छ याचिका दायर कर रहे हैं क्योंकि आरोपियों में से एक हाई-प्रोफाइल व्यक्ति है. इसपर सीबीआई को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई अगर जुर्माना और कुछ कड़ी टिप्पणियां लेना चाहती है तो मामले में बहस करे.

ये भी पढ़ें: अमरोहा में भाजपा नेता के स्कूल की वैन पर हुई फायरिंग, 28 बच्चों से भरी थी वैन

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने पटना में दर्ज कराया था केस

अगस्त 2020 में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Actor Sushant Singh Rajput case) के परिवार ने उनकी मौत की जांच की मांग करते हुए बिहार के पटना में केस दर्ज कराया था. यह मामला बाद में सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और परिजनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

4 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

9 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

34 minutes ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

35 minutes ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

51 minutes ago