खेल

कीवी टीम के पूर्व तेज गेंदबाज Simon Doull का बड़ा बयान, कहा- गलत धारणा है कि भारतीय स्पिन को बेहतर खेलते हैं

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल का मानना ​​है कि यह गलत धारणा है कि भारतीय बल्लेबाज स्पिन को अन्य बल्लेबाजों से बेहतर खेलते हैं. बेंगलुरु में भारतीय बल्लेबाजी पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप हुई, जिसका खामियाजा उन्हें हार से चुकाना पड़ा. वहीं, एक बार फिर पुणे टेस्ट में भी यही नजारा दिखा.

पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद डूल ने यह बयान दिया. पहली पारी में भारत 156 रन पर ढेर हो गया. कीवी टीम के लिए मिचेल सेंटनर ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ (7-53) का स्पैल डाला. भारत ने स्पिन के सामने 9 बल्लेबाजों को खो दिया, जिसमें विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल थे.

डूल ने कहा- ‘गए वो दिन…’

इस सीरीज में लगातार भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई नजर आई, जिससे स्पिनरों से निपटने की भारत की क्षमता पर संदेह पैदा हो गया. बेंगलुरु में पहले टेस्ट की पहली पारी में भारत 46 रन पर ढेर हो गया और मैच आठ विकेट से हार गया. डूल ने दावा किया कि वे दिन चले गए जब भारतीय बल्लेबाज- सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ भारतीय धरती पर स्पिनरों का फायदा उठाते थे. उन्होंने कहा कि कोई भी बेहतरीन स्पिन आक्रमण अब भारतीय बल्लेबाजों को उन्हें घरेलू मैदान पर भी चुनौती दे सकता है.

भारत भी टर्निंग ट्रैक पर होता है आउट

डूल ने शुक्रवार को लंच ब्रेक के दौरान जियो सिनेमा से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि अब दुनिया भर में यह गलत धारणा बन गई है कि ये आधुनिक भारतीय खिलाड़ी किसी और की तुलना में स्पिन खेलने में बेहतर हैं. लेकिन ऐसा नहीं है, वे दुनिया भर के बाकी सभी लोगों की तरह ही हैं. गांगुली, गंभीर, लक्ष्मण और द्रविड़ के दिन चले गए. सचिन स्पिन के खिलाफ बहुत अच्छे थे, और उनसे पहले का दौर भी शानदार था. मुझे लगता है कि अच्छी गुणवत्ता वाले स्पिनर भारत को टर्निंग ट्रैक पर आउट करने में उतने ही अच्छे हैं, जितने कि अच्छी गुणवत्ता वाले विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ भारतीय स्पिनर.”

यह भी पढ़ें- Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, बने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

इससे पहले, वाशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड को गुरुवार को पहली पारी में 259 रन पर ऑल आउट कर दिया. अब तक खेली गई दोनों पारियों को देखकर यह साफ हो गया है कि पुणे की पिच से स्पिनरों को भरपूर मदद मिल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

13 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago