देश

पूर्व मुस्लिमों पर शरिया कानून लागू होगा या नहीं सुप्रीम कोर्ट करेगी तय

पूर्व मुस्लिमों पर शरिया कानून लागू होगा या नही यह देश के सबसे बड़ी अदालत तय करने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने केरल की एक महिला की ओर से दायर याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। महिला की संपत्ति पर भविष्य में पिता के भाइयों के परिवार का कब्जा हो जाने की आशंका है। कोर्ट जुलाई में इस मामले में अगली सुनवाई करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने बताया महत्वपूर्ण मसला 

सुप्रीम कोर्ट ने इसे महत्वपूर्ण मसला बताते हुए अटॉर्नी जनरल से कहा कि वो एक कानूनी अधिकारी को नियुक्त करे, जो सुप्रीम कोर्ट की सहायता करें। यह याचिका साफिया पीएम ने दायर की है। साफिया एक्स मुस्लिम्स ऑफ केरल संगठन की जनरल सेक्रेटरी है। सफिया ने याचिका में कहा है कि इस्लाम मजहब छोड़ चुके जो लोग शरीयत की जगह भारत के सेक्युलर कानून के तहत आना चाहे, उन्हें इसकी अनुमति दी जाए। मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद लोगों को अपने धर्म का पालन करने का मौलिक अधिकार देता है। यही अनुच्छेद इस बात का भी अधिकार देता है कि कोई चाहे तो नास्तिक हो सकता है। इसके बावजूद सिर्फ किसी विशेष मजहब को मानने वाले परिवार में जन्म लेने के चलते उसे उस मजहब का पर्सनल लॉ मानने के लिए बाध्य नही किया जाना चाहिये।

विरासत और वसीयत का अधिकार

वकील ने यह भी कहा कि अगर याचिकाकर्ता और उसके पिता लिखित में यह कह देते हैं कि वह मुस्लिम नहीं है, तब भी उनकी संपत्ति पर उनके।रिश्तेदारों के दावा बन जाता है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि शरीयत के प्रावधान के चलते उसके पिता चाह कर भी उसे अपनी 1 तिहाई से अधिक संपत्ति नही दे सकते है।

इसे भी पढ़ें: ‘कांग्रेस के 60 साल के राज में SC/ST/OBC परिवारों का हाल सबसे खराब रहा’, PM मोदी बोले— हमने जितनी भी योजनाएं बनाईं, वो सबके लिए हैं

याचिकाकर्ता के मुताबिक उसके मुस्लिम अब्बा ने आधिकारिक रूप से मजहब नहीं छोड़ा है, ऐसे में वो अपनी बेटी के अधिकारों को सुरक्षित रखने में समस्या का सामना कर रहे है। वो चाहती है कि उस पर शरिया कानून लागू न किया जाए, लेकिन कानून में ऐसा कोई प्रावधान ही नही है। यानी, एक शून्य है जिस पर न्यायपालिका ही कुछ कर सकती है। अगर वो नो रिलीजन या नो कास्ट सर्टिफिकेट ले ले, तब भी भारत के धर्मनिरपेक्ष कानून के तहत विरासत और वसीयत का अधिकार उसे नहीं मिलेगा।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

3 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

9 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

28 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

1 hour ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago