खेल

T20 World Cup 2024 के लिये न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, केन विलियमसन को मिली कमान

Auckland: वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है. केन विलियमसन चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे. वहीं अंगूठे की चोट से उबर रहे ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को भी टूर्नामेंट के लिये 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

डेवोन कॉन्वे अंगूठे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हैं. न्यूजीलैंड की टीम में गेंदबाज मैट हेनरी और बल्लेबाजी हरफनमौला रचिन रविंद्र ही दो खिलाड़ी हैं, जो पहले टी20 विश्व कप नहीं खेले हैं. केन विलियमसन छठी बार टी20 विश्व कप खेलेंगे. वहीं टिम साउदी का यह सातवां टी20 विश्व कप होगा.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रहने वाले बोल्ट को भी मिली जगह

न्यूजीलैंड क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रहने वाले ट्रेंट बोल्ट को 5वीं बार टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है. तेज गेंदबाज बेन सीयर्स भी टीम के साथ कवर के तौर पर रहेंगे. टखने की चोट के कारण एडम मिल्ने बाहर हैं, जबकि काइल जैमीसन कमर की चोट के कारण टीम में नहीं हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, लॉकी फर्ग्युसन , मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी.

रिजर्व प्लेयर- बेन सीयर्स

ये भी पढ़ें- IPL 2024: गेंदबाजों से एक कदम आगे रहते हैं गायकवाड़: माइकल हसी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

25 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

31 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago