देश

Delhi liquor Policy Scam Case: जेल में बंद के कविता की ओर से दायर जमानत याचिका पर अब इस दिन सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Delhi liquor Policy Scam Case: दिल्ली शराब नीति कथित घोटाला मामले में जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा. कविता ने दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. कविता की ओर से सीबीआई और ईडी के मामले में दायर जमानत याचिका पर न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने सुनवाई करेगी.

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत पर सुनवाई के दौरान कविता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने दावा किया था कि ईडी और सीबीआई की जांच एकतरफा थी. उनके साथ पक्षपात हुआ है. वही सीबीआई और ईडी ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने घोटाले के पीछे की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें-China: पति निकला बेवफा तो पत्नी ने इस तरह से लिया खौफनाक बदला; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एजेंसी ने यह भी कहा था कि वह अपने रसूख पद के चलते जमानत पर बाहर रहते हुए सबूतों व गवाहों से छेड़छाड़ और प्रभावित कर सकती है. ईडी ने कहा था को कविता दिल्ली शराब नीति घोटाले में उत्पन्न अपराध की आय की लाभार्थी थी. कविता के वकील ने कहा था कि शराब नीति घाटाले में 50 आरोपियों में से वह अकेली महिला है और अदालत से अनुरोध किया था कि उन्हें जमानत देने पर विचार किया जाए.

सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी ने कविता के जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने घोटाले के पीछे साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ईडी ने कविता को 15 मार्च को बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. बीआरएस नेता पर दिल्ली शराब घोटाले में अहम साउथ ग्रुप का हिस्सा होने का आरोप है. वही इस केस में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राघव मगुंटा, पी शरद रेड्डी, दिनेश अरोड़ा अब सरकारी गवाह बन चुके है.

-भारत एक्सप्रेस

 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

16 minutes ago

‘बल से नहीं, आदर से जीतें शूरवीरों का दिल’ पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए बताया सच्चे वीर का असली गुण

PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

17 minutes ago

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

39 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

1 hour ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

2 hours ago