ओलंपिक

विनेश फोगाट की तरह अमन सहरावत भी हो गए थे ओवरवेट, 10 घंटे में घटाया 4.6 किलोग्राम वजन; जीता ब्रॉन्ज मेडल

Paris Olympics 2024 Aman Sehrawat: पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवानों को वजन को संतुलित रखना इस वक्त बड़ी चुनौती साबित हो रहा है. विनेश फोगाट के बाद अब अमन सहरावत का मामला सामने आया है. शुक्रवार (9 अगस्त) को अमन सहरावत ने 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है. हालांकि, इस मेडल को अपने नाम करने के लिए अमन को पूरी रात वजन कम करने लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी.

सेमीफाइनल मैच हारने के बाद अमन सहरावत (Aman Sehrawat) का वजन 4.6 किलोग्राम वजन बढ़ गया था. हालांकि, उन्होंने अपने कोच की मदद से सिर्फ 10 घंटों के भीतर वजन को कंट्रोल कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रॉन्ज मेडल जीतने से पहले अमन पूरी रात नहीं सोए और लगातार अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए प्रयास करते रहे.

ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे युवा एथलीट

पेरिस ओलंपिक में अमन सहरावत ने शुक्रवार, 9 अगस्त को डेनियन टोई क्रूज को 13-5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. साथ ही अमन ने इंडिविजुअल इवेंट में भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे युवा एथलीट बन गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार (8 अगस्त) को सेमीफाइनल में हारने के बाद अमन का वजन 61.5 किलोग्राम पहुंच गया था, जो कि पुरुषों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में मानक सीमा से 4.5 किलोग्राम अधिक था.

पूरी रात नहीं सोए अमन के कोच दहिया

कोच दहिया ने कहा कि वे हर घंटे अमन का वजन चेक करते रहे और वे पूरी रात नहीं सोए. कोच दहिया ने आगे कहा कि वजन कम करना उनके लिए सामान्य बात है लेकिन पिछले दिनों विनेश फोगाट के साथ जो हुआ उसकी वजह से बहुत तनाव था. उन्होंने कहा कि वे एक और पदक अपने हाथ से जाने नहीं दे सकते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

16 minutes ago

बृजभूषण को बरी करने के खिलाफ जंग जारी! महिला पहलवानों की अपील पर टली सुनवाई, अब 28 अक्टूबर को फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…

16 minutes ago

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

39 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

41 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

1 hour ago