देश

सूरत में बॉलीवुड शो के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Bollywood fraud: सूरत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लोगों को बॉलीवुड कलाकारों के लाइव शो कराने का झांसा देकर 1 करोड़ 41 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की गई. इस मामले में उत्राण पुलिस ने मुंबई के अंधेरी इलाके से अनिंदा शील नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा बताकर लोगों का भरोसा जीतता था और फिर पैसे ऐंठ लेता था.

शिकायत से खुला राज

डीसीपी लखधीर सिंह झाला ने बताया कि इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाले अभिषेक बोरडा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया पर उनकी पहचान अनिंदा शील से हुई थी. आरोपी ने पहले अरिजीत सिंह का लाइव कॉन्सर्ट कराने का वादा किया और इसके लिए अलग-अलग किस्तों में मोटी रकम ली. जब कार्यक्रम की कोई तैयारी नहीं दिखी, तो उसने नोरा फतेही और कपिल शर्मा के शो का भरोसा दिलाया, लेकिन वह भी सिर्फ धोखा साबित हुआ.

खर्चों के नाम पर वसूली

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और उसके साथियों ने कलाकारों की फीस, होटल बुकिंग और ट्रैवल खर्चों के नाम पर शिकायतकर्ता से करोड़ों रुपये वसूले. पैसे लेने के बावजूद कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. इतना ही नहीं, रकम लौटाने के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो गए.

तस्वीरों से बनाता था विश्वास

पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी बॉलीवुड सितारों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें दिखाकर लोगों को प्रभावित करता था. वह दावा करता था कि बड़े कलाकारों से उसके सीधे संबंध हैं और वह देशभर में शो आयोजित करता है. पुलिस ने साफ किया कि इन कलाकारों को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों को ठगा जा रहा है.

ये भी पढ़ें-पुणे मर्डर मिस्ट्री: बेटी की करतूत सुन पिता को आया हार्ट अटैक, पुणे के इस केस में दिखा ‘सोनम वाल्स मर्डर’ जैसा खौफनाक पैटर्न

तकनीकी निगरानी से गिरफ्तारी

डीसीपी लखधीर सिंह झाला ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद उत्राण पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सर्विलांस की मदद से आरोपी को मुंबई के अंधेरी इलाके से दबोच लिया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसने अन्य शहरों में भी इसी तरह लोगों को अपने जाल में फंसाया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago