Bharat Express DD Free Dish

पुणे मर्डर मिस्ट्री: बेटी की करतूत सुन पिता को आया हार्ट अटैक, पुणे के इस केस में दिखा ‘सोनम वाल्स मर्डर’ जैसा खौफनाक पैटर्न

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस की आरोपी सिया के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है. यह मामला पुणे के ही चर्चित ‘सोनम वाल्स हत्याकांड’ की याद दिलाता है, जहां करीबी रिश्ते में धोखे के बाद हत्या को हादसे की शक्ल दी गई थी.

Pune Murder Mystery

Pune Murder Mystery Image

Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे में हुए बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है. हत्या की मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल को मर्डर केस की जांच के तनाव के कारण अचानक तेज सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें रूबी हॉल क्लीनिक के ICU में भर्ती कराया गया है. दूसरी तरफ, पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन को रास्ते से हटाने के लिए दो बार नाकाम कोशिशें की गई थीं (Ketan Agarwal Murder Case).

पुणे से सामने आए केतन अग्रवाल मर्डर केस ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. अब इस मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया है, जहां केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल की तबीयत अचानक बेहद बिगड़ गई है. पुलिस की लगातार चल रही जांच और सामाजिक तनाव के कारण उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर स्थिति में आईसीयू (ICU) में भर्ती किया है. अस्पताल प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बलों ने परिवार की सुरक्षा और सेहत की कड़ाई से निगरानी शुरू कर दी है.

साजिश में आया नया मोड़ (Lohagad Fort Trekking Murder)

केतन अग्रवाल की हत्या बीते 18 जून को लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान हुई थी, जिसे शुरुआत में एक साधारण हादसा माना जा रहा था. हालांकि, पुलिस की गहरी छानबीन के बाद यह साफ हुआ कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या थी. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को सह-आरोपी चेतन चौधरी के दोस्त नीरज चौधरी को हिरासत में लिया है. जांच में पता चला है कि घटना के दिन चेतन अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया था और नीरज का फोन इस्तेमाल कर रहा था. इसी फोन के जरिए वारदात वाले दिन सिया और चेतन लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए थे.

दो बार नाकाम कोशिश के बाद दी गई खौफनाक वारदात को अंजाम

पुणे के एसपी संदीप गिल ने मामले की परतों को खोलते हुए बताया कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी पिछले कई दिनों से केतन को रास्ते से हटाने की फिराक में थे. वे 31 मई को भी लोनावला के लोहागढ़ किले पर गए थे, जहां केतन को गहरी खाई में धकेलने की योजना बनाई गई थी. दो बार असफल रहने के बाद, आखिरकार 18 जून को आरोपियों ने केतन को ठिकाने लगाने की अपनी खौफनाक साजिश को अंजाम दे दिया. वारदात से ठीक पहले सिया और चेतन पुणे के एक कैफे में मिले थे, जहाँ इस मर्डर प्लान को अंतिम रूप दिया गया था (Chetan Choudhary).

कॉल रिकॉर्ड्स से खुली प्रेम त्रिकोण और मर्डर की पोल (Lohagarh Fort Massacre)

पुलिस के हाथ लगे तकनीकी सबूतों और कॉल डिटेल्स ने इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ दी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले छह महीनों में आरोपी सिया और चेतन के बीच कुल 2,004 बार फोन पर बातचीत हुई, जिसका कुल समय 238 घंटे से भी अधिक है. कई बार दोनों के बीच दो से तीन घंटे से ज्यादा लंबी बातचीत दर्ज की गई है. पुलिस का मानना है कि इतनी लंबी और लगातार होने वाली बातचीत का सीधा संबंध केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने से था. फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं को खंगालने में जुटी है.

यह भी पढ़ें:  दुनिया की सबसे ग्लैमरस फुटबॉलर ने रचाई सगाई, समंदर किनारे घुटनों के बल बैठकर BF ने किया प्रपोज

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read