ममता को हराने वाले सुवेंदु अब संभालेंगे बंगाल की गद्दी, गृह मंत्रालय भी रहेगा पास
Suvendu Adhikari Bengal CM: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है. विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की कमान सुवेंदु अधिकारी को सौंपने का फैसला किया है. सुवेंदु अधिकारी न केवल राज्य के मुख्यमंत्री होंगे, बल्कि वे गृह मंत्रालय का महत्वपूर्ण प्रभार भी अपने पास रखेंगे. उनके साथ निशिथ प्रमाणिक और अग्निमित्रा पॉल को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है.
आज कोलकाता के एक निजी होटल में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया. अमित शाह आज सुबह ही विशेष विमान से कोलकाता पहुंचे थे, जहाँ एयरपोर्ट पर सुवेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया. शाम 5 बजे आधिकारिक तौर पर इन नामों का ऐलान कर दिया जाएगा.
कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल यानी 9 मई को सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. भाजपा ने इस चुनाव में 207 सीटें जीतकर ममता बनर्जी की सत्ता को उखाड़ फेंका है. दिलचस्प बात यह है कि सुवेंदु अधिकारी ने खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से शिकस्त दी है.
पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में यह एक बड़ा बदलाव है. राज्य में पिछले 26 सालों से उपमुख्यमंत्री का पद खाली था. आखिरी बार साल 2000 में बुद्धदेव भट्टाचार्य इस पद पर थे. अब भाजपा सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे. इनमें से एक नाम निशिथ प्रमाणिक का तय हो चुका है.
सुवेंदु अधिकारी कभी ममता बनर्जी के सबसे खास सिपहसालार हुआ करते थे. उन्होंने 2021 में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराकर अपनी ताकत दिखाई थी और इस बार भवानीपुर जैसी वीआईपी सीट पर उन्हें हराकर अपनी लोकप्रियता साबित कर दी है. पार्टी के भीतर उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता और जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है. पूर्व क्रिकेटर और भाजपा विधायक अशोक डिंडा ने कहा कि जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और अब बंगाल में विकास की नई पारी शुरू होगी.
सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में अनुभवी और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिलेगा. यहाँ संभावित मंत्रियों और उनके पदों की सूची दी गई है:
पद / नाम
मुख्यमंत्री (गृह मंत्रालय भी) सुवेंदु अधिकारी
उपमुख्यमंत्री: निशिथ प्रमाणिक और अग्निमित्रा पॉल (संभावित)
कैबिनेट मंत्री (संभावित): दिलीप घोष, रूपा गांगुली, स्वप्न दास गुप्ता, जगन्नाथ सरकार, अर्जुन सिंह
अन्य प्रमुख चेहरे- सजल घोष, कौस्तव बागची, शंकर घोष
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की 207 सीटों वाली इस जीत के पीछे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और केंद्रीय योजनाओं का सही प्रचार रहा है. उत्तर बंगाल और मतुआ समुदाय का भारी समर्थन भी भाजपा के पक्ष में गया है. सुब्रत ठाकुर या सोमा ठाकुर जैसे नामों की चर्चा यह बताती है कि सरकार में हर वर्ग को जगह देने की कोशिश की गई है. अब सभी की नजरें कल होने वाले शपथ ग्रहण पर टिकी हैं, जहाँ से ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को हकीकत में बदलने की शुरुआत होगी.
यह भी पढ़िए: भाजपा ने बंगाल में पहना जीत का ताज…अब 22 राज्यों में राज! जानिए कैसे देश के सियासी नक्शे पर चढ़ा भगवा रंग
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…