देश

स्वामी चैतन्यानंद का साथी गिरफ्तार, धमकी देकर पीड़ितों से केस वापस लेने का बनाता था दबाव

Swami Chaitanyanand Case: स्वामी चैतन्यानंद से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है. सोमवार को पुलिस आरोपी चैतन्यानंद को दिल्ली स्थित SRISIIM संस्थान लेकर गई जहां उसके दफ्तर और ठहरने वाले कमरे की तलाशी ली गई. पुलिस का कहना है कि इस तलाशी के दौरान कई अहम सबूत जुटाने की कोशिश की गई है.

शिकायत वापस लेने की धमकी

इसी बीच एक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर 2025 को उसके पिता को एक धमकी भरा फोन आया था. कॉल करने वाले ने शिकायत वापस लेने की धमकी दी थी. पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर कॉल करने वाले की पहचान उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के निवासी हरी सिंह कोपकोटी के रूप में की है. दिल्ली पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए दिल्ली लाया.

इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ग्रेनेड विस्फोट से दहशत, एक जवान शहीद, दो घायल, इलाके में हाई अलर्ट

पूछताछ में आरोपी ने क्या कहा?

पूछताछ में हरी सिंह ने कबूल किया कि वह स्थानीय निकाय के काम से जुड़ा है और पिछले साल उसकी मुलाकात स्वामी चैतन्यानंद से हुई थी. उसने बताया कि आरोपी चैतन्यानंद के कहने पर ही उसने पीड़िता के पिता को फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया.

मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. हरी सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 232 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि पूछताछ के बाद उसे बांड भरवाकर छोड़ दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही अन्य पहलुओं पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

6 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

50 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

2 hours ago