Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ग्रेनेड विस्फोट से दहशत, एक जवान शहीद, दो घायल, इलाके में हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट में 16 राष्ट्रीय राइफल्स मुख्यालय में ग्रेनेड धमाके से एक जवान शहीद हो गया. धमाके के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है.

Poonch Grenade Blast

Poonch Grenade Blast: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ. 16 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के मुख्यालय परिसर में करीब 7:45 बजे जोरदार ग्रेनेड धमाका हुआ जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. शहीद जवान की पहचान 18 मैक (मेडिकल असिस्टेंट कोर) के सिपाही भावेश चौधरी के रूप में हुई है. उनकी शहादत से सेना और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है.

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए. सुरनकोट बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तुरंत कड़ी कर दी गई. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस ने हरियाणा में बनाई नई टीम: राव नरेंद्र को बनाया अध्यक्ष, भूपेंद्र हुड्डा को दी बड़ी जिम्मेदारी

कैसे हुआ धमाका?

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका आतंकी हमले का नतीजा था या फिर कोई तकनीकी चूक. सेना की जांच टीम और बम निरोधक दस्ते मौके पर मौजूद हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और संभावित आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें-‘नक्सलवाद की लड़ाई तब तक खत्म नहीं होगी जब तक…’, अमित शाह ने ‘लाल आतंक’ के आकाओं को चेताया

द्राबा क्षेत्र में भी धमाका

इसी दिन पुंछ के द्राबा क्षेत्र में एक और ग्रेनेड विस्फोट हुआ, जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए. यह हादसा प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुआ या किसी अन्य वजह से, इसकी भी जांच की जा रही है. दोनों घायल जवानों को नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital