देश

UP Nikay Chunav: आप के रोड शो में बच्चों का वीडियो वायरल, प्रत्याशी पर केस दर्ज

UP Nikay Chunav: चुनाव प्रचार में बच्चों को शामिल करने के आरोप में आचार संहिता उल्लंघन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) पर मुकदमा दर्ज हो गया है. इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद ही जिलाधिकारी जसजीत कौर ने एसडीएम और सीओ को जांच सौंपी थी.

बता दें कि चुनाव प्रचार को लेकर पहले ही निर्देश जारी किए गए थे कि बच्चों को चुनाव प्रचार में शामिल करने पर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा. बावजूद इसके आप पार्टी ने एक दिन पहले सुल्तानपुर में रैली निकालने के दौरान बच्चों से भी नारेबाजी कराई थी. एक दिन पहले आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के रोड शो में बच्चे शामिल किया गया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही डीएम ने मामले को संज्ञान में लिया था और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे.

इसके बाद सोमवार को आप प्रत्याशी डॉ. संदीप शुक्ला पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में घंटाघर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार की तहरीर पर नगर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. इसकी विवेचना की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: सुल्तानपुर में बच्चों से प्रचार कराने पर मुश्किल में फंसी आम आदमी पार्टी, डीएम ने एसडीएम व सीओ सिटी को सौंपी जांच, मुकदमा दर्ज करने का आदेश

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि, सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बच्चों से प्रचार कराने की वीडियो फोटो आम आदमी पार्टी की तरफ से वायरल हुआ है. डीएम के आदेश पर मामले की जांच कराई गई थी, जिसके आधार पर नगर कोतवाली में चौकी प्रभारी घंटाघर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. विवेचना की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है, जिसमें करीब 8 से 12 साल तक की उम्र के बच्चे हाथ में आप पार्टी का झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी रैली में संजय सिंह भी शामिल हुए थे और अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगा था.

संजय सिंह ने किया ट्विट, कहा हम डरते नहीं हैं

इस पूरे मामले को लेकर संजय सिंह ने ट्विट करते हुए लिखा कि,” बाबा जी का एक और मुक़दमा, सुल्तानपुर के रोड शो में भारी जनता जुटी तो भाजपा बौखला गई. जितना मर्ज़ी FIR करो हम सुल्तानपुर वाले हैं डरते नही. सुल्तानपुर जीतेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

22 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

28 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

28 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

33 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

33 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

33 minutes ago