देश

दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड में फायरिंग से हड़कंप, 2 लोग हुए जख्मी

Delhi: दिल्ली में आज मंगलवार को गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है. दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड में दिन दहाड़े हुई फायरिंग में दो लोग जख्मी हुए हैं. गोली चलने की यह घटना दिन में लगभग 2 बजे के आस-पास की है. दिल्ली के कमला मार्केट में जीबी रोड के कोठे पर यह घटना हुई है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. गोली लगने से घायलों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है.

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है. दिन दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के जीबी रोड इलाके में इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं. क्राइम के मामले में यह काफी संवेदनशील इलाका माना जाता है. इस इलाके में मारपीट जैसी वारदात अक्सर ही होते रहती है.

कोठा नंबर 52 पर हुआ हमला

जीबी रोड के जिस कोठा पर गोली चली है वह कोठा नंबर 52 बताया जा रहा है. जीबी रोड पर कोठों को उनके नाम और नंबर से जाना जाता है. इस गोलीबारी में जिस महिला को गोली लगी है वह खुद भी एक कोठे पर काम करती थी. गोलीबारी की इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्ती बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ें: Karnataka HC ने बीजेपी विधायक को दी अंतरिम जमानत, 40 लाख का रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था बेटा, घर में मिला था 8 करोड़ कैश

दिल्ली के इस इलाके में भी चली गोली

दिल्ली में जीबी रोड के अलावा एक और इलाके में गोली चलने की घटना सामने आई थी. सोमवार को करीब 8 बजे दिल्ली के नंदनगरी इलाके में हुए इस वारदात में एक व्यक्ति ने दुस्साहस दिखाते हुए 16 साल की लड़की को घर में घुसकर गोली मार दी. इस वारदात तो कासिम नाम के युवक ने अंजाम दिया. उसने सीधे लड़की के कंधे पर बंदूक रखकर गोली मार दी. पुलिस के अनुसार मामले की जड़ में एकतरफा प्यार को लेकर लड़की पर शादी का दबाव बनाना था.

Rohit Rai

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

8 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

18 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago