देश

भक्ति और शक्ति के प्रतीक हनुमान जी को ‘एंग्री बर्ड’ बना दिया- ‘आदिपुरुष’ पर भड़के भूपेश बघेल

Adipurush Row: प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का जबरदस्त विरोध हो रहा है. अब इस फिल्म को लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि शक्ति और भक्ति के प्रतीक हनुमान जी को इन्होंने एंग्री बर्ड बना दिया.

फिल्म ‘आदिपुरुष’ विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “क्रोनोलॉजी समझिए, पहले मर्यादा पुरुषोत्तम राम को इन्होंने धीरे-धीरे युद्धक राम बना दिया. हनुमान जी ज्ञान, भक्ति और शक्ति के प्रतीक है उनको एंग्री बर्ड बना दिया, और तीसरा क्रोनोलॉजी यह है कि जो बजरंग दल के लोग बोलते हैं वो शब्द भगवान बजरंगबली से बुलवा रहे हैं, ये इनकी क्रोनोलॉजी है. अब जब जनता इसके खिलाफ खड़ी हो गई तब यह कहते हैं इस पर बैन लगाया जाए.”

नाना पटोले बोले- माफी मांगे बीजेपी

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने ‘आदिपुरुष’ को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा है कि पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. नाना पटोले ने कहा, “कांग्रेस के समय में रामायण और महाभारत सीरियल को फिल्माया गया था. कांग्रेस ने उस समय में रामायण और महाभारत की वास्तविकता रखी थी.”

कांग्रेस नेता ने कहा, “भाजपा खुद बोलती है कि वो हिंदु की सरकार है तो हनुमान जी को इस तरह से टपोरी जैसे वक्तव्य करवाने का पाप भाजपा ने किया है…ये भाजपा का दोष है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए और इस फिल्म (आदिपुरुष) को बैन करना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: “…धत्त तेरी की राइटर ‘मऊगा’ !”- मनोज मुंतशिर पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, वीडियो शेयर कर डायलॉग राइटर को खूब सुनाई खरी-खोटी

फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद लगातार जारी है. फिल्म के कुछ दृश्यों और डायलॉग्स को लेकर लोग अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं और फिल्म मेकर्स पर करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि बढ़ने के बाद मनोज मुंतशिर ने अपनी सफाई दी और कहा, “हमारा उद्देश्य सनातन के सच्चे नायकों को हमारी युवा पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करना था. 5 डायलॉग्स पर आपत्ति है और उन्हें बदल दिया जाएगा. अगर कुछ हिस्से लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं तो उन्हें ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

35 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

39 minutes ago