नेहा सिंह राठौर व मनोज मुंतशिर
Adipurush: फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. यूपी समेत कई राज्यों में इस फिल्म को बैन करने की मांग उठने लगी है. वहीं कुछ लोग इसके विवादित डायलॉग्स पर आपत्ति जताते हुए अदालत का दरवाजा भी खटखटा रहे हैं. फिल्म के डायलॉग्स को लेकर लोग राइटर मनोज मुंतशिर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. इस बीच लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने मनोज मुंतशिर के लिए एक गीत लिखते हुए तंज कसा है. नेहा सिंह राठौर ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मुंतशिर को टैग भी किया है.
मनोज मुंतशिर पर निशाना साधते हुए नेहा ने उन पर राम नाम को गिरवी रखकर पैसा कमाने का आरोप लगाया है. साथ ही नेहा कहती हैं कि जय श्रीराम का नारा लगाकर मुंतशिर ने लोगों को गुमराह किया है. नेहा आगे कहती हैं कि अबकी ये चाल काम न आई और राइटर बेनकाब हो गए हैं. लोकगायिका ने मनोज मुंतशिर पर राष्ट्रवाद के पीछे छिपकर राम का ‘सौदा’ करने का भी आरोप लगाया है.
नेहा सिंह राठौर ने एक ट्वीट करते हुए सेंसर बोर्ड से भी सवाल किया. उन्होंने कहा, “मुंतशिर ने जो किया सो किया, सेंसर बोर्ड ने ऐसी फ़िल्म को रिलीज कैसे हो जाने दिया? क्या एक दो कौड़ी का घटिया लेखक और लीचड़ आदमी इतनी बड़ी संस्था पर इसलिए भारी पड़ गया क्योंकि वो सरकार का लाडला चाटुकार है?”
‘आदिपुरुष’ का देशभर में विरोध हो रहा है और फिल्म के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसके कुछ डायलॉग्स शेयर कर लोग मनोज मुंतशिर पर निशाना साध रहे हैं. वहीं मनोज मुंतशिर ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने लोगों से कनेक्ट करने के लिए ऐसे डायलॉग्स लिखे. हालांकि इनके तर्कों से लोग सहमत नहीं दिखे और उनका विरोध जारी रहा, जिसके बाद मुंतशिर ने ट्वीट किया कि फिल्म के डायलॉग्स बदले जाएंगे.
मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर कहा, “मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे और इसी सप्ताह वो फ़िल्म में शामिल किए जाएंगे.” दूसरी तरफ, विवादों के बीच फिल्म ने तीन दिनों में 340 करोड़ की कमाई कर ली है.
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…