देश

भोपाल में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन, मुस्लिम नेताओं ने की बिल वापसी की मांग

Waqf Bill Protest: वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में गुरुवार को भोपाल में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया. सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में जामीयत उलमा के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून सहित मुस्लिम समाज के कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले हुए इस विरोध-प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और केंद्र सरकार से वक्फ कानून में संशोधनों को वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. प्रदर्शन में शामिल नेताओं का कहना है कि अगर सरकार ने यह विधेयक वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में पूरे देश में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

यह विधेयक देश पर थोपा गया है: विधायक आरिफ मसूद

प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी सक्रिय रूप से शामिल हुए और उन्होंने इस विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश पर थोपा गया है. यह मामला बेहद गंभीर है. कुछ लोग इस पर कुछ भी बोल रहे हैं. हम पहले भी इसका विरोध कर चुके हैं और आज भी इस विधेयक को पूरी तरह खारिज करते हैं. हम इस कानून को मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं. यह कानून मुस्लिम समुदाय के अधिकारों का हनन है और इसका मकसद वक्फ संपत्तियों को सरकारी नियंत्रण में लेना है.

उन्होंने कहा कि सरकार इसे वक्फ की हिमायत के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह विधेयक सरकार द्वारा वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने की एक साजिश है. इससे वक्फ को कोई लाभ नहीं होने वाला है.

बता दें कि संसद के दोनों सदनों से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसे मंजूरी दे दी है. वक्फ कानून में संशोधन पूरे देश में प्रभावी हो चुके हैं. इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी होने के साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम भी बदलकर यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट, इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट (उम्मीद) अधिनियम, 1995 हो गया है.


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में पीरियड्स की वजह से लड़की को क्लास से निकाला बाहर, सीढ़ियों पर बैठ छात्रा ने दी परीक्षा…प्रिंसिपल सस्पेंड


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago