देश

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने साझा किए 26/11 मुंबई हमले के अपने अनुभव, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को बताया रणनीतिक जीत

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) उपेंद्र राय ने हाल ही में 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया. उस भयावह घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे वह उस दिन ओबरॉय होटल में मौजूद थे और महज आधे घंटे पहले वहां से निकल गए थे, जिसके कारण उनकी जान बच गई. उपेंद्र राय ने उस समय स्टार न्यूज़ के लिए एक पत्रकार के रूप में काम करते हुए घटनास्थल से लगातार रिपोर्टिंग की थी.

उन्होंने अपने अनुभव में बताया कि 26 नवंबर 2008 को वह रिलायंस के वरिष्ठ अधिकारी संदीप टंडन से वेलवेटियर क्लब में मिले थे. खाने से इनकार करने के उनके फैसले ने उनकी जिंदगी बदल दी, क्योंकि इसके कुछ ही देर बाद वहां हमला हो गया था. इसके बाद तीन दिनों तक वे ओबरॉय, ताज, गेटवे ऑफ इंडिया और लियोपोल्ड कैफे जैसे स्थानों पर रिपोर्टिंग करते रहे. उन्होंने उस माहौल को “डर और सनसनी” से भरा हुआ बताया.

एक पत्रकार की आंखों देखी कहानी

उपेंद्र राय ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को एक बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा, “मैं इसे अभी तक की सबसे बड़ी रणनीतिक जीत मानता हूं. इसके लिए मैं गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं.” उन्होंने गृह मंत्री की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि शाह ने व्यक्तिगत रूप से इस मामले को सुपरवाइज किया और भारतीय एजेंसियों ने ठोस सबूतों के साथ इसे अंजाम तक पहुंचाया.

उन्होंने बताया कि 26/11 के हमले के दौरान अमेरिकी एजेंसियों ने भी भारत को सैटेलाइट फोन के जरिए आतंकियों के कम्यूनिकेशन की जानकारी दी थी. इसके बाद भारतीय एजेंसियों, खासकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिका में कई यात्राएं कीं और अथक मेहनत से यह प्रत्यर्पण संभव हुआ. राय ने कहा, “यह भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों का भी प्रमाण है. हमारी एजेंसियों ने डॉसियर पर डॉसियर तैयार किए और पसीना बहाया. इसका नतीजा है कि आज आतंकियों में डर का माहौल है.”

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस और बदलाव

उपेंद्र राय ने 26/11 के बाद भारत में आतंकवाद के खिलाफ नीति में आए बदलाव को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा, “पहले मैं अपनी फैमिली को शॉपिंग मॉल या लाजपत नगर नहीं भेजता था, क्योंकि बम धमाकों का डर रहता था. लेकिन 2014 के बाद सरकार ने इंटेलिजेंस और इनफोर्समेंट एजेंसियों को मजबूत किया. मैनपावर बढ़ाई गई, लेटेस्ट इक्विपमेंट दिए गए, और इसका नतीजा है कि अब देश में बम नहीं फटते. यह एक गहरा बदलाव है.”

मीडिया की जिम्मेदारी

मीडिया की भूमिका पर राय ने जोर देकर कहा कि सनसनी फैलाने के बजाय तथ्यों को सामने लाना चाहिए. उन्होंने कहा, “मीडिया का धर्म है कि वह लोगों को सही जानकारी दे, उन्हें जागरूक करे. हमें देशभक्त बनकर तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को दिखाना चाहिए.”

स्लीपर सेल के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय बीतने के कारण अब उनकी भूमिका कम हो सकती है, लेकिन राणा से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं. “हो सकता है कि कोई सफेदपोश बेनकाब हो या हमले की पूरी साजिश का पता चले. राणा को अब सच बताना ही होगा.”

उपेंद्र राय ने उस समय की यादें साझा करते हुए कहा कि एनएसजी कमांडोज को मुंबई पहुंचने में 48 घंटे लगे, जो उस समय की सरकारी तैयारियों की कमी को दर्शाता है. उन्होंने कहा, “मौजूदा सरकार की मुस्तैदी उससे कहीं बेहतर है.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘पेंशन का पैसा उड़ाया…बेटियों का हक मारा’ पाकिस्तान के पंजाब में हुआ 46 अरब का बड़ा घोटाला

Pakistan Scam: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर ऑडिट रिपोर्ट…

1 hour ago

Gold Price Today: गोवर्धन पूजा पर सोने-चांदी की रिकॉर्डतोड़ छलांग, चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत सभी बड़े शहरों के रेट

Gold Price Today: गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सर्राफा बाजार में जबरदस्त चमक देखने…

1 hour ago

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना कोनिडाला से लेंगे तलाक; बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे

Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने तलाक…

1 hour ago

गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में भी नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, यमुना पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

PM Modi: दिल्ली में यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने…

2 hours ago

CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा दांव! जेएंडके में खुलेंगी देश-विदेश की यूनिवर्सिटीज, रिजर्वेशन से लेकर स्कॉलरशिप तक का ऐलान

J&K News: जम्मू-कश्मीर में 'प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रूल्स 2026' के लागू होने से देश-विदेश के नामी…

2 hours ago

‘ईरान की हथियार बनाने की क्षमता 85% खत्म…’ डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के बाद क्या पलटने वाला है मिडिल ईस्ट का गेम?

Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हथियार…

2 hours ago