कहते हैं झूठ के पांव नहीं होते, और बरेली में एक महिला की झूठी कहानी भी ज्यादा दिनों तक छुप नहीं पाई. 30 मार्च की रात गांधी उद्यान के पास महिला को गोली लगने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. महिला ने पुलिस को अपहरण, गैंगरेप और गोली मारने की सनसनीखेज कहानी सुनाई थी.
महिला ने तहरीर में बताया कि वह मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रही थी, तभी पांच लोगों ने उसे काली कार में जबरन खींच लिया. कार में तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर चेन-कुंडल लूटकर गांधी उद्यान के पास गोली मारकर फेंक दिया.
पुलिस ने जब गहराई से जांच शुरू की तो कहानी में कई झोल नजर आने लगे. मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि महिला को गोली फायरिंग से नहीं लगी थी, बल्कि ऑपरेशन कर सीने में गोली रखी गई थी. इसके अलावा, गोली के निशान छुपाने के लिए गर्म सिक्के से जलाने और चीरा लगाने के भी सबूत मिले.
जांच में पता चला कि महिला ने जिला अस्पताल के एक कर्मचारी और संजयनगर के एक झोलाछाप डॉक्टर की मदद से अपने सीने में गोली प्लांट करवाई थी. पूछताछ में महिला ने खुद जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह एक जनप्रतिनिधि और उसके बेटे को फंसाना चाहती थी.
एसपी सिटी मानुष पारीक ने जानकारी दी कि पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी, डॉक्टर और अस्पताल के वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें: 13 बार मिली रिहाई, कानून लाचार! रेप-मर्डर का गुनहगार राम रहीम फिर से जेल से बाहर
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…