T20 वर्ल्ड कप 2024.
T20 World Cup 2024 Terrorist Threat: वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप को आतंकवादी धमकी मिली है. त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोले ने इसका खुलासा किया. जबकि, आईसीसी ने कहा है कि एक जून से शुरू हो रहे टूर्नामेंट की सुरक्षा के लिए व्यापक और मजबूत योजना बनाई गई है. एक जून से होने वाले टी20 विश्व कप में भारत समेत 20 टीमें भाग ले रही हैं. मीडिया रपटों के अनुसार धमकी वेस्टइंडीज को मिली है. वेस्टइंडीज में प्रारंभिक दौर के कुछ मैचों के अलावा पूरा सुपर आठ चरण, सेमीफाइनल और फाइनल खेला जायेगा.
रोले ने ‘त्रिनिदाद डेली एक्सप्रेस’ से कहा ,‘‘ यह दुर्भाग्य की बात है कि 21वीं सदी में भी दुनिया में आतंकवाद का खतरा अलग अलग रूपों में बना हुआ है.’’ उन्होंने किसी संगठन का नाम नहीं लिया लेकिन रपटों में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट ने अपने चैनल के जरिये यह धमकी दी है. आईसीसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा ,‘‘ टूर्नामेंट में हर किसी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इसके लिये व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना बनाई गई है.’’ इसने कहा, ‘‘हम मेजबान देश के अधिकारियों के संपर्क में हैं और हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं. किसी भी तरह के जोखिम से निपटने के लिये सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किये जा रहे है”.
रोले ने कहा ,‘‘ किसी भी जोखिम से निपटने के लिये स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर हम मुस्तैद हैं. हम स्थानीय और क्षेत्रीय स्तरों पर कई खतरों के प्रति सतर्क रहे हैं और अकेले या साथ में हमारी खुफिया और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे टूर्नामेंट के दौरान देशों और स्थानों पर आबादी की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं.’’ उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज में सभी छह आयोजन स्थलों की पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़ी निगरानी रखी जायेगी ताकि सुरक्षा में कोई सेंध नहीं मार सके.
वेस्टइंडीज में विश्व कप मैच एंटीगा और बारबुडा, बारबाडोस, गयाना, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडा, त्रिनिदाद और टोबैगो में खेले जायेंगे. अमेरिका में मैच फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और टैक्सास में होंगे. वेस्टइंडीज ने कहा कि विश्व कप की फुलप्रूफ सुरक्षा के पूरे उपाय किये जा रहे हैं. क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव्स ने ‘क्रिकबज’ से कहा ,‘‘ हम अधिकारियों के साथ मिलकर हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और टूर्नामेंट की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किये जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी हितधारकों को टी20 विश्व कप की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त करना चाहते हैं. हमने व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना बनाई है.’’
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…