चुनाव

PM Modi in Odisha: पीएम मोदी को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा रहा पंडाल, बाहर भी खड़े दिखे लोग

PM Modi in Odisha: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश के तमाम हिस्सों में चुनावी जनसभा कर रहे हैं. इसी क्रम में वह आज ओडिशा के कई इलाकों में चुनावी जनसभा की. इस दौरान बेहरामपुर में लाखों की संख्या में लोग पीएम का इंतजार करते दिखाई दिए. यहां भीड़ का आलम ये रहा कि पंडाल खचाखच भर गया तो हजारों की संख्या में लोगों को पंडाल के बाहर ही खड़ा होकर पीएम का भाषण सुनना पड़ा. इस मौके पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा कि मैं बेरहामपुर और नबरंगपुर में भाजपा के लिए वोट मांगने नहीं बल्कि जून में ओडिशा में भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोगों को आमंत्रित करने गया था. उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा ने बीजेडी और कांग्रेस को कई साल दिए हैं, फिर भी लोगों की आकांक्षाएं अधूरी हैं. ओडिशा भाजपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है.

ये भी पढ़ें-Bomb Blast in Hooghly: पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा; गेंद समझकर बच्चों ने उठा लिया बम, फट गया हाथ में, 1 की मौत, 3 घायल

बता दें कि ओडिशा में आज पीएम मोदी ने कई लोकसभा सीटों पर चुनावी रैली की. इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से हमारी सभी घोषणाओं पर अमल करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा में इस बार 2 यज्ञ एक साथ हो रहे हैं. एक यज्ञ देश में, हिंदुस्तान में मजबूत सरकार बनाने के लिए है और दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने के लिए. गौरतलब है कि यहां पर 13 मई को मतदान है.

BJD सरकार की लिखी है एक्सपायरी डेट

पीएम मोदी ने ओडिशा में भाषण देते हुए मौजूदा बीजेडी सरकार पर हमला बोला और कहा कि “4 जून पर यहां की बीजू जनता दल (BJD) सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है. पीएम ने दावा करते हुए कहा कि आज 6 मई है, 6 जून को BJP के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा. 10 जून को भुवनेश्वर में बीजेपी के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा. वह आगे बोले कि मैं आज सबको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं. इसी के साथ उन्होने ये भी कहा कि ओडिशा में बीजेडी अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा पर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

1 minute ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

33 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

52 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago