तमिलनाडु में आज थलापति विजय का शपथ ग्रहण, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

Vijay CM oath: टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय आज तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह ऐतिहासिक पल होगा. विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री होंगे. इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे.

समर्थन मिलने के बाद सरकार बनाने का दावा

शनिवार को विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. यह कदम उन्होंने तब उठाया जब विदुतलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया. विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपे और बहुमत का भरोसा दिलाया.

समर्थकों में खुशी की लहर

विजय को समर्थन मिलने की खबर से उनके समर्थकों में उत्साह है. वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने टीवीके नेता आधव अर्जुन को आधिकारिक समर्थन पत्र दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं ने जानकारी साझा की. इस कदम से विजय की सरकार बनाने की राह आसान हो गई.

वीसीके का ऐलान

टीवीके नेताओं ने हाल ही में थिरुमावलवन से मुलाकात की थी. बातचीत के बाद वीसीके ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर दोनों दलों की सोच मिलती है, इसलिए यह गठजोड़ हुआ.

दलित और बहुजन वोट बैंक का असर

वीसीके का समर्थन दलित और बहुजन वोट बैंक के कारण अहम माना जा रहा है. इससे राज्य की राजनीति में नया समीकरण देखने को मिलेगा. विजय के नेतृत्व में टीवीके को अब मजबूत आधार मिल गया है.

जादुई आंकड़ा पार

टीवीके को पहले ही कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम का समर्थन मिल चुका था. वीसीके के साथ आने से कुल विधायकों की संख्या 121 हो गई है, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं. इस तरह विजय ने जादुई आंकड़ा पार कर लिया है और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.

सीटों का गणित

  • TVK: 108 सीटें (प्रभावी संख्या 107)
  • कांग्रेस: 5 सीटें
  • CPI: 2 सीटें
  • CPI(M): 2 सीटें
  • VCK: 2 सीटें
  • IUML: 2 सीटें

कुल: 121 सीटें (इसमें विजय की जीती हुई दो सीटें भी शामिल हैं)

शपथ का समय बदला

शपथ ग्रहण समारोह का समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया है. आधिकारिक पत्र भी जारी हो चुका है. अब विजय का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. राहुल गांधी भी इस समारोह में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-तमिलनाडु में ‘विजय’ सरकार का काउंटडाउन शुरू, कल लेंगे शपथ, राहुल गांधी भी पहुंचेंगे चेन्नई

तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. विजय के नेतृत्व में टीवीके ने बहुमत हासिल कर लिया है और अब राज्य में नई सरकार बनने जा रही है. समर्थकों के बीच उत्साह और जश्न का माहौल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

38 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

46 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

53 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago