देश

आपके हाथ में हो कि PM बनाना है, तो राहुल गांधी को बनाएंगे या अखिलेश यादव को? तेज प्रताप यादव ने दिया यह जवाब

Tej Pratap Yadav Latet News: देश का प्रधानमंत्री आपको चुनना हो तो किसे बनाएंगे, राहुल गांधी को या अखिलेश यादव को? इस सवाल पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज खुला जवाब दिया. तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमारे पास ये निर्णय लेने का अधिकार होता कि दोनों में से किसी एक को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे, तो हम अखिलेश यादव को बनाते.”

डिंपल भाभी को यूपी की सीएम बना दीजिएगा: तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि यूपी में यदि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की आई तो सीएम कौन होगा? इस पर उन्‍होंने कहा- तब यूपी की मुख्‍यमंत्री डिंपल भाभी को बना देना चाहिए. वो महिला हैं, उनके पास सियासी तजुर्बा है.
तेज प्रताप बोले, “जब हमारे पिताजी जेल गए, तो बिहार में सरकार हमारी माताजी ने चलाई थी, उसी तरह अखिलेश यादव प्रधानमंत्री बनें, तो डिंपल भाभी को मुख्‍यमंत्री बना देंगे.”

तेज प्रताप यादव ने अखिलेश और राहुल गांधी पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया

‘राहुल पहले से बेहतर हुए हैं, लेकिन पीएम अखिलेश बनें’

तेज प्रताप से पूछा गया- “आपके हाथ में ये हो कि पीएम राहुल गांधी को बनाएं या अखिलेश को, तो आप किसे पीएम बनाएंगे?”, इस पर तेज प्रताप यादव यादव बोले कि हम अखिलेश यादव को पीएम बनाएंगे. उन्‍होंने कहा- “हमारे पास ये निर्णय लेने का अधिकार होता कि दोनों में से किसी एक को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे, तो हम अखिलेश यादव को बनाते.”

यह पूछे जाने पर ऐसा क्‍यों करते?, तो तेज प्रताप बोले- “मैं मानता हूं कि राहुल जी से थोड़े बेहतर हैं वो. राहुल मेहनत किए हैं, अच्‍छी बात है. अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. लेकिन यहां पीएम बनने की बात आई है, तो दोनों में से अखिलेश यादव को इस पद पर देखना चाहूंगा.”

तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव की खूब तारीफ की

उन्‍होंने कहा, “हम अखिलेश यादव को दिल से ज्‍यादा मानते हैं. वे हमारे संबंधी भी हैं. और उनको पसंद भी करते हैं. मुलायम सिंह जी को भी हम पसंद करते थे. हमारे दोनों परिवारों का रिश्‍ता बहुत पुराना है.”

लालू यादव के बड़े बेटे हैं तेज प्रताप

बता दें कि तेज प्रताप यादव बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं. वे बिहार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री रह चुके हैं. वे 2015-2017 तक बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे थे. उन्‍होंने समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से चुनाव जीता था. फिलहाल, उनकी पार्टी विपक्ष में है.

‘बिहार हमारा है, हम बिहार के हैं’

विपक्ष में होने के बावजूद तेज प्रताप यादव का अंदाज वही पुराना है, वे पहले की तरह बिहार को बेहतर बनाने का वादा करते हैं. वे कहते हैं कि बिहार हमारा है. बिहार के लोग हमें कभी नहीं भूलेंगे. हम जनता की सेवा करते आए हैं, आगे भी करते रहेंगे. मीडियाकर्मियों ने हाल में ही उनसे हल्‍के-फुल्‍के सवाल किए तो उन्‍होंने हर सवाल का ठेठ बिहारी अंदाज में जवाब दिया.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

24 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

32 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

34 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

53 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

56 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago