देश

Bihar Election 2025: कटिहार में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा-सत्ता में आते ही वक्फ कानून को कूड़े में फेंक देंगे

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कटिहार में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी, तो केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा.

तेजस्वी यादव का यह बयान कटिहार के मुस्लिम बहुल इलाके में आयोजित चुनावी सभा के दौरान आया, जहां उन्होंने केंद्र की नीतियों और राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर हमला किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे ज्यादा लालू यादव से डरती है. इसलिए यदि हम सत्ता में आते हैं तो वक्फ समेत जो भी बिल केंद्र से पास हुए हैं, उन सभी को कुड़ेदान में फेंक दिया जाएगा.

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कटिहार के हालात का हवाला देते हुए कहा कि यहां पढ़ाई और दवाई की व्यवस्था ठीक नहीं है, न ही रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार इन सभी समस्याओं को दूर करने का काम करेगी. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के साथ रहे हैं और उन्हीं की वजह से आरएसएस नफरत फैलाने का काम कर रहा है.

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने तो वक्फ बिल फाड़कर फेंक देंगे

तेजस्वी यादव ने कटिहार की जनता से भी अपील की कि वे महागठबंधन को समर्थन दें ताकि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जा सके. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नीतियों और कानूनों से बिहार की जनता को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन महागठबंधन की सरकार बनने पर यह स्थिति बदल जाएगी.

गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले ही आरजेडी के एमएलसी मोहम्मद कारी सोहैब ने भी बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने, तो केंद्र द्वारा लाए गए वक्फ समेत सभी बिल फाड़कर फेंक दिए जाएंगे. इस बयान के बाद बीजेपी ने सवाल उठाया था कि कोई मुख्यमंत्री केंद्र के कानून को कैसे रद्द कर सकता है.


ये भी पढ़ें: “आरा, छपरा न हो तो UP के लड़के रह जाएंगे कुंवारे” सपा सांसद सनातन पांडे के बयान पर बिहार में मचा बवाल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

12 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

21 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

27 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

30 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago