Bharat Express DD Free Dish

“आरा, छपरा न हो तो UP के लड़के रह जाएंगे कुंवारे” सपा सांसद सनातन पांडे के बयान पर बिहार में मचा बवाल

Sanatan Pandey Controversial Statement Bihar: सपा सांसद के बयान को बीजेपी ने महिला विरोधी बताया है. बीजेपी ने कहा कि सपा सांसद सनातन पांडे का यह बयान ना सिर्फ महिला विरोधी है बल्कि “लड़के हैं गलती हो जाती है” वाली मानसिकता है.

Sanatan Pandey Controversial Statement Bihar

Sanatan Pandey Controversial Statement Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक मंच सज चुका है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे के एक बयान ने बिहार की राजनीति में बवंडर ला दिया है. सनातन पांडे ने कहा कि यदि आरा, छपरा और सिवान न हो तो यूपी के लड़के कुंवारे रह जाएंगे. इसलिए दहेज में वोट देकर महागठबंधन को जिताओ.

समाजवादी पार्टी ने बिहार में महागठबंधन को अपना समर्थन दिया है. इसी क्रम में सांसद सनातन पांडे बिहार में महागठबंधन के लिए प्रचार करने बिहार आने वाले हैं. जिसपर अब बीजेपी हमलावर हो गई है.

बीजेपी ने बताया महिला विरोधी

बीजेपी ने सपा सांसद के इस बयान को महिला विरोधी बताया है. बीजेपी ने कहा कि सपा सांसद सनातन पांडे का यह बयान ना सिर्फ महिला विरोधी है बल्कि “लड़के हैं गलती हो जाती है” वाली मानसिकता है.

सनातन पांडे ने दहेज में मांगा वोट

सनातन पांडे ने शनिवार को बिहार चुनाव के संबंध में कहा था कि उत्तर प्रदेश का बिहार से शादी-ब्याह का संबंध है. बिहार का आरा, छपरा और सिवान न हो तो यूपी के आधे लड़के कुंवारे रह जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि इसलिए बिहार के मतदाताओं से गुजारिश है कि दहेज में वोट दो और महागठबंधन की सरकार बनाओ.

माफिया के लिए मांग रहे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव में सनातन पांडे माफिया उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगने पहुंचेंगे. इससे जुड़े सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि कोई जरूरी नहीं है कि यदि बाप माफिया हो तो बेटा भी माफिया हो. उन्होंने कहा कि बिहार को हम अपराध से मुक्त करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस परिवार में शोक: CMD उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय का स्वर्गवास, 27 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं सनातन पांडे

बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने बिहार चुनाव में महागठबंधन के प्रचार के लिए अपने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. जिसमें अखिलेश यादव से लेकर डिंपल यादव, शिवपाल यादव और आजम खान तक शामिल हैं.

बिहार में 234 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होने वाले हैं. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. वहीं 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read