देश

Telangana Election 2023: “राहुल गांधी यहां आकर बिरयानी और पान खाते हैं”, KCR की बेटी ने कांग्रेस पर बोला हमला

Telangana Election 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. जिसको लेकर सभी सियासी दल जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं. जिसमें नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध है. इसी कड़ी में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की एमएलसी और सीएम केसीआर की बेटी के. कविता ने निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सासंद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा तेलंगाना के लोगों के साथ धोखा किया है.

“कांग्रेस ने तेलंगाना के लोगों को धोखा दिया है”

के. कविता ने आगे कहा कि राहुल गांधी हमारे मेहमान हैं. वह यहां (तेलंगाना) आते हैं और बिरयानी खाते हैं, पान खाते हैं. उनका काम सिर्फ केसीआर पर आरोप लगाना है, राहुल गांधी जब केसीआर पर कोई आरोप लगाते हैं तो उसे तेलंगाना के लोग पंसद नहीं करते हैं. राहुल गांधी जो भी बोलते हैं सब झूठ होता है. वहीं के.कविता ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह को लेकर कहा कि वे जुमलों के बादशाह हैं.

बीजेपी पर ध्रुवीकरण का लगाया आरोप

के. कविता निजामाबाद में चुनावी सभा करने के लिए पहुंची थीं. जहां उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी को आड़े हाथों लिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के साथ ही बीजेपी पर भी कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. चुनाव का ध्रुवीकरण करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तेलंगाना की जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है. तेलंगाना में बीआरएस ने कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता की भलाई करने का काम किया है. जनता ने बीआरएस को मौका दिया जिससे तेलंगाना में बदलाव हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: “पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल रहे हैं”, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

अमित शाह ने केसीआर पर बोला था हमला

बता दें कि इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिन हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए केसीआर पर जमकर हमला बोला था. अमित शाह ने कहा था कि सीएम के. चंद्रशेखर राव तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. मुस्लिमों को 4 फीसदी धार्मिक आरक्षण दिया जा रहा है. जिसे बीजेपी की सरकार बनने के बाद खत्म करके एससी और ओबीसी को इस आरक्षण का लाभ दिया जाएगा. वहीं सीएम योगी ने भी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिमों को दिए जा रहे धार्मिक आरक्षण को गैरकानूनी करार देते हुए इसे हटाने की बात कही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

2 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

7 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

9 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

16 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

22 minutes ago