तेलंगाना के सीएम केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को कृषि के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया. राज्य सरकार ने प्रदेश में उगाई जाने वाली यासंगी ज्वार की फसलों पर समर्थन मूल्य देने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि ज्वार की फसल पर सरकार समर्थन मूल्य देकर उसे किसानों से खरीदेगी. इसके लिए सरकारी स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री केसीआर के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने मार्क फेड को स्टेट नोडल एजेंसी नियुक्त कर वर्ष 2022-23 यासंगी सीजन में उगाई गई ज्वार (हाइब्रिड) फसल को समर्थन मूल्य देकर खरीदने का आदेश जारी किया है. मार्क फेड के एमडी को इस संबंध में त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले को अमल में लाने का निर्देश दिया गया है.
गौरतलब है कि सीजन के दौरान कुल 65,494 मीट्रिक टन ज्वार को खरीदने के लिए प्रदेश सरकार 19.92 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी मुहैया कराएगी. मुख्यमंत्री केसीआर के इस निर्णय से लगभग एक लाख किसानों को लाभ होगा, जिन्होंने राज्य भर में विशेष रूप से आदिलाबाद, आसिफाबाद, निर्मल, कामारेड्डी, मेडक, संगारेड्डी, विकाराबाद, नारायणपेट और गडवाल जिलों में ज्वार की फसल लगाई है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…