Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ज्वार की फसल को समर्थन मूल्य देकर खरीदेगी तेलंगाना सरकार, सीएम KCR के ऐलान से लाखों किसानों को होगा लाभ

सीजन के दौरान कुल 65,494 मीट्रिक टन ज्वार को खरीदने के लिए प्रदेश सरकार 19.92 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी मुहैया कराएगी.

KCR

तेलंगाना के सीएम केसीआर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को कृषि के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया. राज्य सरकार ने प्रदेश में उगाई जाने वाली यासंगी ज्वार की फसलों पर समर्थन मूल्य देने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि ज्वार की फसल पर सरकार समर्थन मूल्य देकर उसे किसानों से खरीदेगी. इसके लिए सरकारी स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री केसीआर के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने मार्क फेड को स्टेट नोडल एजेंसी नियुक्त कर वर्ष 2022-23 यासंगी सीजन में उगाई गई ज्वार (हाइब्रिड) फसल को समर्थन मूल्य देकर खरीदने का आदेश जारी किया है. मार्क फेड के एमडी को इस संबंध में त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले को अमल में लाने का निर्देश दिया गया है.

गौरतलब है कि सीजन के दौरान कुल 65,494 मीट्रिक टन ज्वार को खरीदने के लिए प्रदेश सरकार 19.92 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी मुहैया कराएगी. मुख्यमंत्री केसीआर के इस निर्णय से लगभग एक लाख किसानों को लाभ होगा, जिन्होंने राज्य भर में विशेष रूप से आदिलाबाद, आसिफाबाद, निर्मल, कामारेड्डी, मेडक, संगारेड्डी, विकाराबाद, नारायणपेट और गडवाल जिलों में ज्वार की फसल लगाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital