देश

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दिया, बीजेपी इस जगह से दे सकती है टिकट

Telangana Governor Resign: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने आज (18 मार्च, सोमवार) अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राजभवन ने सोमवार को यह जानकारी दी. सौंदरराजन पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद भी संभाल रही थीं. उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेज दिया है.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “तेलंगाना की माननीय राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है.” विज्ञप्ति में कहा गया है, “ इस्तीफा भारत की माननीय राष्ट्रपति को भेज दिया गया है.” सौंदरराजन का इस्तीफा इन खबरों के बीच हुआ है कि वह तमिलनाडु से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.

तमिलिसाई सौंदरराजन ने 2019 में भी लड़ा था संसदीय चुनाव

उन्होंने दक्षिण तमिलनाडु की थूथुकुडी सीट से 2019 का संसदीय चुनाव लड़ा था, लेकिन वह द्रमुक की कनीमोझी से हार गई थीं. राजभवन की सूत्रों की मानों तो तमिलिसाई सुंदरराजन को बीजेपी आगामी लोक सभा चुनाव में पुडुचेरी या चेन्नई सेंट्रल से टिकट दे सकती है. दिलचस्प बात यह है कि कि उनका इस्तीफा पीएम मोदी के तेलंगाना चुनाव प्रचार के दौरान राजभवन में रुकने के तुरंत बाद आया है.

कौन हैं तमिलिसाई सुंदरराजन?

तमिलिसाई सुंदरराजन, तमिलनाडु कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष कुमारी आनंदन की बेटी हैं. इसके अलावा वह एच वसंतकुमार की भतीजी भी हैं. पेशे से डॉक्टर तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपना करियर महिला रोग विशेषज्ञ के तौर पर शुरू किया. इन्होंने, सोनोलॉजी और भ्रूण चिकित्सा विज्ञान में खास प्रशिक्षण लिया है. सौंदर्यराजन को बीजेपी ने साल 2007 में राज्यमहासचिव बनाया था. फिर 2010 मे राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके बाद 2013 में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, आज ही करना होगा सरेंडर

यह भी पढ़ें: बिहार के खगड़िया में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रैक्टर की टक्कर में सात लोगों की मौत, छह घायल

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

11 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

14 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

23 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

37 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

42 minutes ago