Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार के खगड़िया में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रैक्टर की टक्कर में सात लोगों की मौत, छह घायल

यह दुर्घटना आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पसराहा इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास हुई. दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे और आपस में टकरा गए.

घटनास्थल

बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को सुबह एक ट्रैक्टर और कार की टक्कर में तीन बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पसराहा इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास हुई. दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे और आपस में टकरा गए.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कार में सवार लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे. वहीं दूसरी ओर, ट्रैक्टर क्षमता से अधिक भरा हुआ था. जो लोग कार में थे उनकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई.’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी घायल लोगों को एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. खगड़िया के पुलिस अधीक्षक चंदन कुशवाहा ने कहा, ‘‘वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.’’

इसे भी पढ़ें: ED के सामने नहीं पेश होंगे केजरीवाल, पार्टी ने कहा जब कोर्ट से जमानत है तो ED बार-बार समन क्यों भेज रही है? ईडी के समन अवैध

घटनास्थल पर गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा पसराहा थानाध्यक्ष मौजूद हैं. मृतकों के नाम गौतम कुमार (10), मोनू कुमार (11), दिलखुश कुमार (12), अमन कुमार (19), बंटी कुमार (22), अंशु कुमार (22), पालेश्वर ठाकुर (58) और प्रकाश सिंह (59) हैं. सभी मृतक खगड़िया जिला के परबत्ता और भरतखंड थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

बारात से लौट रहे थे लोग

सोमवार की सुबह पांच बज कर करीब पंद्रह मिनट पर पसराहा थाना पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर एक पेट्रोल पंप से लगभग 200 मीटर दूर सड़क दुर्घटना हुई है। वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित कर पसराहा थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि चार पहिया एसयूवी वाहन एवं सीमेंट की बोरियों से लदे एक ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई और फिर एसयूवी वाहन सड़क के किनारे एक गड्ढे में पलट गया.

हादसे में 8वें व्यक्ति की भी मौत

हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. वहीं चार अन्य घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पुलिस की मदद से खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया. वहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को बेहतर ईलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. स्थानीय लोगों एवं घायल व्यक्तियों ने बताया कि एसयूवी वाहन में सवार सभी लोग एक बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital