देश

तेलंगाना की डेथ ट्रैप फैक्ट्रियां! 9 अप्रैल को भी हुआ था धमाका, आज फिर हादसे में एक की मौत, 8 घायल

Telangana Pharma Factory Blast: तेलंगाना के एक दवा फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना खतरनाक था कि फैक्ट्री में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 8 लोग घायल हुए हैं.

यह घटना नलगोंडा जिले के चित्याल मंडल के वेलिमिनेडू गांव के बाहरी इलाके की है. बताया जा रहा है कि जब यूनिट में काम चल रहा था, तभी हुए एक धमाके के कारण इसके तीसरे ब्लॉक में आग लग गई.

आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी दमकल गाड़ियों और अन्य उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पूरे ब्लॉक में घना धुआं फैल गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

इस घटना में 9 मजदूर घायल हो गए थे. घायलों को तुरंत नारकेटपल्ली स्थित कामिनेनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान बोड्डू बालकृष्ण (30) के रूप में हुई, जो नलगोंडा जिले के चिन्नकापार्थी का रहने वाला था. घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

एक महीने के भीतर दूसरी दुर्घटना

एक महीने से भी कम समय में इसी फार्मास्यूटिकल यूनिट में यह दूसरी ऐसी दुर्घटना है. 9 अप्रैल को भी इसी तरह के एक धमाके में दो मजदूर घायल हुए थे.

पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि रासायनिक फैक्टरियों में होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है.

पुलिस अन्य विभागों के साथ बैठाए तालमेल

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी आपदाओं से निपटने में, सबसे पहले पहुंचने वाले के तौर पर पुलिस को अन्य विभागों के साथ उचित तालमेल बनाकर काम करना चाहिए.

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि अग्निशमन विभाग में पहले से ही एक आपदा प्रबंधन इकाई बनाई जा चुकी है. हैदराबाद आपदा प्रबंधन और संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हाइड्रा) और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) भी आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

पिछले साल हुए हादसे में 54 मजदूर मारे गए

पिछले साल तेलंगाना में अब तक की सबसे भीषण औद्योगिक दुर्घटना हुई थी, जिसमें संगारेड्डी जिले की एक केमिकल फैक्टरी में 54 मजदूरों की मौत हो गई थी और 28 अन्य घायल हो गए थे.

वहीं पिछले साल ही 30 जून को पाशामैलाराम औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में एक जबरदस्त धमाके के बाद भीषण आग लग गई थी.

ये भी पढ़ें- घर में मिला खून से लथपथ शव, पति सुनाता रहा झूठी कहानी; मेरठ पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया ‘कातिल शौहर’

यह प्लांट माइक्रोक्रिस्टलाइन सेल्युलोज पाउडर बनाता है, जिसका इस्तेमाल टैबलेट और कैप्सूल में बाइंडिंग एजेंट के तौर पर किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

2 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

22 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

33 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

34 minutes ago