देश

Honour Killing: तेलंगाना में महिला पुलिस कॉन्सटेबल की भाई ने ही की हत्या, दूसरी जाति में शादी से करने से था नाराज

Hyderabad Constable Murder: तेलंगाना में 28 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल की सोमवार को उसके भाई ने हत्या कर दी, जब वह अपने पति से फोन पर बात कर रही थी. पुलिस को संदेह है कि यह घटना ऑनर किलिंग का मामला है. पुलिस ने बताया कि महिला और उसके भाई के बीच संपत्ति विवाद भी था और इस पहलू की भी जांच की जा रही है.

पुलिस की सलाह के बाद भी दी धमकी

यह घटना सोमवार सुबह हैदराबाद के करीब रंगा रेड्डी जिले के इब्राहिमपट्टनम के पास हुई. कांस्टेबल एस नागमणि ने 21 नवंबर को यदागिरिगुट्टा में श्रीकांत से शादी की थी, जो दूसरी जाति का है. नागमणि हयातनगर थाने में तैनात थीं. पुलिस के अनुसार, नागमणि का परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था और उसके भाई परमेश ने दोनों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “परमेश और परिवार को पुलिस स्टेशन बुलाया गया और उन्हें शादी को स्वीकार करने और जोड़े के लिए कोई समस्या पैदा न करने के लिए परामर्श दिया गया.” हालांकि, श्रीकांत ने आरोप लगाया कि पुलिस परामर्श के तुरंत बाद परमेश ने धमकियां देना शुरू कर दिया. सप्ताह के अंत में हैदराबाद में से दोनों इब्राहिमपट्टनम में श्रीकांत के घर छुट्टी पर गए थे.

सोमवार की सुबह श्रीकांत काम पर चला गया और बाद में उसने नागमणि को फोन करके पूछा कि वह भी चली गई है या नहीं. पुलिस ने बताया कि उस कॉल के दौरान नागमणि ने अपने पति से कहा कि उसका भाई उस पर हमला कर रहा है, जिसके बाद कॉल कट गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “जब वह काम पर जा रही थी और रायपोल पहुंची तो कार चला रहे परमेश ने उसका पीछा किया और पीछे से उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई. जिसके बाद उसने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया.”

जब तक श्रीकांत मौके पर पहुंचा, नागमणि की मौत हो चुकी थी. हत्या के कुछ मिनट बाद परमेश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के मुताबिक, नागमणि और उसके भाई के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा था.

15 दिन पहले हुई थी शादी

इब्राहिमपट्टनम पुलिस के इंस्पेक्टर बोलम सत्यनारायण ने कहा,”करीब 15 दिन पहले उसने रायपोलू गांव के श्रीकांत से शादी की थी. वे हयातनगर से छुट्टियां मनाने यहां आए थे. सुबह वह ड्यूटी पर जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी और फिर ड्राइवर ने उसे चाकू से काटकर मार डाला. शक उसके भाई पर है और मामला पारिवारिक लग रहा है. उसके भाई को हिरासत में लिए जाने के बाद आगे की जांच की जाएगी,”

नागमणि पर चाकू से कई वार किए गए और वह मौके पर ही दम तोड़ गई. डीसीपी महेश्वरम डी सुनीता रेड्डी ने मीडिया को बताया कि पुलिस अभी भी जानकारी की पुष्टि कर रही है. “मृत महिला के माता-पिता अब नहीं रहे और उसके केवल भाई-बहन हैं. आदमी कोई दस्तावेजी सबूत नहीं दे पा रहा है. हमें नहीं पता कि वे कानूनी रूप से विवाहित हैं या नहीं. दो संस्करण सामने आ रहे हैं. एक ऑनर-किलिंग एंगल है. दूसरा संपत्ति के लिए विवाद है. हमें बहुत जल्द स्पष्टता मिल जाएगी,”


ये भी पढ़े: शराब नीति मामले में Manish Sisodia की याचिका पर हाईकोर्ट का ED को नोटिस, 20 दिसंबर को अगली सुनवाई


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

18 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago